प्रदेश सरकार के खिलाफ आंदोलन, कर्मचारी बोले समस्याओं पर सरकार नहीं दे रही ध्यान

Advertisements
Advertisements

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
मध्य प्रदेश सरकार की कर्मचारियों एवं श्रमिकों के विरुद्ध अपनाई जा रही नीतियों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का प्रदेश स्तरीय आंदोलन 22 फरवरी को होगा। रतलाम जिला मुख्यालय पर भी संघ के बैनर तले धरना देकर रैली निकाल कर 53 बिंदुओं का ज्ञापन सौंपा जाएगा।
आंदोलन को लेकर रविवार को भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले सभी संगठनों की संयुक्त बैठक हुई। बैठक के बाद पत्रकारवार्ता में भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश मंत्री बालमुकुंद पाटीदार, जिला अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, जिला मंत्री दिलीप पाटीदार ने बताया मध्य प्रदेश सरकार की हठधर्मिता को लेकर भारतीय मजदूर संघ मैदान में आ गया है। मध्य प्रदेश सरकार के अधीन समस्त विभागों की ओर सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही है जिससे राज्य कर्मचारी संघ, महिला एवं बाल विकास विभाग पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पशु चिकित्सालय विभाग, राजस्व विभाग, बिजली फेडरेशन आदि विभागों के संघ पदाधिकारी खुलकर वर्तमान सरकार के खिलाफ मांगों को लेकर मैदान में उतरेंगे। प्रदेश अध्यक्ष पाटीदार ने बताया कि मांगों का निराकरण नहीं होने पर भोपाल में प्रदर्शन किया जाएगा। रतलाम में गुलाब चक्कर मे धरना देकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा जाएगा। इस दौरान राज्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष सुरेश जोशी, नरेंद्र पाण्डरकर, पदमसिंह ठाकुर आदि मौजूद रहे।

Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!