30.5 C
Ratlām

नगर निगम के कचरा वाहन ने युवती को 500 मीटर तक घसीटा, हुई मौत

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
रतलाम शहर के विरियाखेड़ी में सोमवार दोपहर नगर निगम के कचरा वाहन ने घर के बाहर बैठे लोगों को टक्कर मार दी। घटना में एक 22 वर्षीय युवती की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर जमकर हंगामा हुआ। लोगों ने वाहन में तोड़फोड़ कर दी। निगम के खिलाफ जमकर आक्रोश व्याप्त किया।

IMG 20220110 WA0249
आक्रोशित भीड़ को समझाते अधिकारी।

घटना दोपहर करीब 3 बजे की है। मृतिका के भाई गोविंद ने बताया की कल घर पर मान संस्कार का कार्यक्रम था। पूनम पिता मेघराज भूरिया उम्र 22 वर्ष अपनी बहन सुमित्रा व सावित्री के साथ घर के बाहर बैठी थी। इस दौरान विरियाखेड़ी की ओर से लहराते हुए कचरा वाहन (MP43G4361) आया और तीनों को टक्कर मार दी। नशे में धुत ड्राइवर रणवीर उर्फ सोनू को जब क्षेत्र के लोगो ने पकड़ने की कोशिश की गई तो वह तेज गति से पलसोड़ा स्थित वर्कशॉप की ओर भाग गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर के बाद वाहन चालक पूनम को करीब 500 मीटर तक घसीट कर ले गया। मौके पर लोगों ने तीनों घायल बहनों को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने पूनम को मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद एसडीएम अभिषेक गेहलोत व सीएसपी हेमंत चौहान मौके पर पहुंचे। आक्रोशित लोगो को समझाइश दी। क्षेत्रवासियों ने निगमकर्मीयो पर नशे की हालात में कार्य करने के गम्भीर आरोप लगाए। क्षेत्र के रहवासियों ने अधिकारियों से निगम वाहनों के रूट को बदलने की व स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग की जिस पर अधिकारियों ने आश्वस्त किया। थाना प्रभारी ओपी सिंह ने बताया कि वाहन चालक रणवीर सिंह को राउंडअप कर लिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। धारा 304-A के तहत प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!