निःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन : रोटरी क्लबऑफ रतलाम डायमंड का प्रकल्प  जारी, प्राइवेट हॉस्पिटल भी हुए शामिल

निःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन : रोटरी क्लबऑफ रतलाम डायमंड का प्रकल्प  जारी, प्राइवेट हॉस्पिटल भी हुए शामिल

Advertisements
Advertisements

 – पूर्व गृह मंत्री कोठारी और जिलाध्यक्ष उपाध्याय ने किया दीप प्रज्वलन

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। सेवा के प्रकल्प के अंतर्गत रोटरी क्लब ऑफ रतलाम डायमंड सहित निजी हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी और जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय द्वारा की गई। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों का स्वागत डॉ. मोहित तिवारी, अमित नागर, मुकेश शुक्ला, संजय डॉशी, हीरालाल डांगी और अशोक पीपाड़ा ने किया। शिविर की विस्तृत जानकारी क्लब सचिव प्रदीप छिपानी द्वारा दी गई। उन्होंने बताया कि यह शिविर एक सफल प्रयास रहा, जो समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और सहयोग की भावना को प्रोत्साहित करता है। आने वाले समय में ऐसे आयोजनों की निरंतरता समाज के लिए लाभकारी सिद्ध होगी। अतिथियों को प्रतीक चिन्ह आविन शाह और नीरव देसाई द्वारा भेंट किए गए। 

Advertisements
Advertisements
Advertisements

सामाजिक संस्थाओं की सराहना 

जिलाध्यक्ष उपाध्याय ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि वर्तमान दौर में सामाजिक संस्थाओं द्वारा ऐसे निःशुल्क चिकित्सा शिविरों का आयोजन एक प्रशंसनीय कदम है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि आने वाले समय में ये शिविर और बड़े पैमाने पर आयोजित होंगे, जिससे शहर की अधिक से अधिक जनता को लाभ मिलेगा।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

सेवाओं की पहुंच सरल बनाने का प्रयास

पूर्व मंत्री कोठारी ने कहा कि आज की जीवनशैली में शारीरिक गतिविधियां कम हो गई हैं, जिससे बीमारियां तेजी से फैल रही हैं। साथ ही चिकित्सा खर्च भी लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे सामान्य व्यक्ति के लिए इलाज कराना कठिन हो गया है। ऐसे निःशुल्क शिविर ग्रामीण और छोटे शहरों के मरीजों के लिए अत्यंत लाभकारी हैं, जो बड़े शहरों में जाकर इलाज नहीं करा सकते।

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!