15.7 C
Ratlām

विश्व शांति की प्रार्थना : लिमड़ेश्वर महादेव मंदिर पर यज्ञ एवं लघु रुद्राभिषेक का आयोजन

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
रूस और यूक्रेन के मध्य भीषण युद्ध के विराम एवं विश्व शांति के लिये रतलाम शहर में विश्व शांति यज्ञ एवं लघु रुद्राभिषेक का आयोजन बुधवार को किया गया। आयोजन लिमड़ेश्वर महादेव मंदिर पर भाजपा कार्यकर्ता एवं पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी मित्र मंडल द्वारा किया गया।
रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे महाविनाश युद्ध में प्रतिदिन अनेक लोग मारे जा रहे हैं। विश्व शांति एव महाविनाश युद्ध की समाप्ति के लिए लिमड़ेश्वर महादेव मंदिर डालू मोदी बाजार प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 तक बजे विश्व शांति यज्ञ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर हिम्मत कोठारी, बजरंग पुरोहित, प्रदीप उपध्याय, अशोक चौटाला, महेंद्र कोठारी, शरद जोशी, पवन सोमानी, दिनेश पोरवाल, महेंद्र गदिया, ललित कोठारी, मनीष शर्मा, जयेश राठौड़, यतेन्द्र भारद्वाज, राजेन्द्र राठौड़, मुन्ना जोशी, अशोक जैन लाला, मुन्ना लाल शर्मा, गोपाल परमार, विकास कोठारी, राम कल्याणे, गोपाल सोलंकी, राजेन्द्र मौर्य, मुकेश मीणा, धर्मेंद्र अग्रवाल, मनोज कोठारी, अनिल कोठारी, पवन कोठारी, बल्ली सोढ़ी, राकेश कोठारी, संजय कोठारी, हितेश बरमेचा, गोलू टांक आदि उपस्थित रहे।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!