25.4 C
Ratlām
Friday, July 26, 2024

रतलाम में प्रदर्शन : नगर निगम आयुक्त से नाराज परिजनों ने किया चक्काजाम, शव रखकर नारेबाजी

रतलाम में आक्रोश प्रदर्शन : नगर निगम आयुक्त से नराज परिजनों ने किया चक्काजाम, शव रखकर प्रदर्शन

– निगम आयुक्त से चर्चा के दौरान भड़के थे परिजन और सफाईकर्मी, संवेदनहीनता का लगाया आरोप

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।  रतलाम जिला मुख्यालय पर बीती रात सड़क दुर्घटना में महिला सफाईकर्मी की मौत के बाद एम निगम आयुक्त की असंवेदनशीलता से परिजन और सफाईकर्मी आक्रोशित हो गए। शव को करीब दो घंटे से अधिक समय तक नगर निगम के सामने सड़क पर रख प्रदर्शन किया गया। सूचना पर एसडीएम सहित पुलिस बल पहुंचा। इसके बाद मौके पर निगम आयुक्त एपीएस गहरवार ने पहुंच घुटने के बल बैठकर चर्चा कर मांगों को नियमानुसार पूरा करने का आश्वासन दिया, तब जाकर मामला शांत हुआ। 

IMG 20240206 WA0197

हादसे में मृत महिला के परिजन को नौकरी देने, ठेकेदार पर कार्रवाई करने व आर्थिक सहायता देने की मांग को लेकर सफाईकर्मियों ने मंगलवार दोपहर नगर निगम महापौर प्रह्लाद पटेल और आयुक्त गहरवार से चर्चा की थी। यहां पर  आरोप है कि जब आयुक्त व महापौर से चर्चा करने गए तो उन्होंने सन्तोषप्रद जवाब नहीं दिया तथा उल्टे आयुक्त ने अभद्र व्यवहार किया। इससे हम नाराज है और शव को लेकर सड़क पर बैठ करीब 2 घंटे से अधिक समय तक विरोध किया। आयुक्त गहरवार मौके पर पहुंचे और नाराज परिजन से चर्चा करने के लिए सड़क पर घुटने के बल बैठना पड़ा। आर्थिक सहायता दिलाने तथा अन्य मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया इसके बाद धरना प्रदर्शन समाप्त किया गया। शव रखकर धरना देने व सड़क जाम करने की सूचना मिलने पर एसडीएम संजीव केशव पांडे, तहसीलदार ऋषभ ठाकुर, सीएसपी अभिनव वारंगें आदि पहुंचे तथा प्रदर्शनकारियों से चर्चा की। सफाई कर्मचारी यूनियनों के नेताओ ने कहा कि जब तक आयुक्त व महापौर आकर बात नही करेंगे तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा तथा उनकी मांगे नही मानी गई तो सफाई कर्मी हड़ताल पर जाकर व्यवस्था ठप की जाएगी। आयुक्त  गहरवार का मामले को लेकर कहना है कि वह अस्पताल भी गए थे। उन्होंने किसी से अभद्र व्यवहार नहीं किया

रात में हुआ था दर्दनाक हादसा

रतलाम नगर निगम के ठेके पर कार्यरत 32 वर्षीय सफाई कर्मचारी कविता पति दीपक भाटी व 33 वर्षीय हिना पति विनोद परमार दोनो निवासी सिलवटों का वास सफाई व्यवस्था के दौरान रात करीब डेढ़ बजे सैलाना ओवरब्रिज पर सफाई कर रही थी।तभी वहां से गुजर रही कार ने उन्हें चपेट में ले लिया था। हादसे में  कविता भाटी व हिना परमार गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। दोनों को रात करीब 2 बजे जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया, जहां कुछ देर बाद कविता ने दम तोड़ दिया था। घटना के बाद चालक कार लेकर भाग गया। पुलिसने अभी अज्ञात के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com
Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Copyright Content by VM Media Network