Ratlam : हनुमान ताल बनेगा आस्था और पर्यटन का नया केंद्र – महापौर पटेल

4.82 करोड़ की लागत से सौन्दर्यीकरण व जीर्णोद्धार कार्य का निरीक्षण, धार्मिक घाट और ‘श्री रामसेतु’ निर्माण के निर्देश

Ratlam Mayor Prahlad Patel
Screenshot

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम (Ratlam) शहर के ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व वाले हनुमान ताल को आस्था, पर्यटन और पर्यावरण संरक्षण के केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में नगर निगम द्वारा तेज़ी से कार्य किया जा रहा है। महापौर प्रहलाद पटेल (Mayor Prahlad Patel) ने भाजपा जिला कोषाध्यक्ष पवन सोमानी एवं राकेश मिश्रा के साथ 4.82 करोड़ रुपये की लागत से चल रहे हनुमान ताल सौन्दर्यीकरण एवं जीर्णोद्धार कार्य का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान रतलाम (Ratlam) महापौर पटेल (Mayor Prahlad Patel);ने श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूजा-अर्चना एवं आचमन के लिए 100×100 फीट के धार्मिक घाट के निर्माण के निर्देश दिए। इसके साथ ही हनुमान ताल द्वार के समीप पूजन सामग्री विसर्जन हेतु विशेष “गंगा कुंड” बनाए जाने की बात कही।

‘राम सेतु’ मार्ग होगा और विस्तृत

रतलाम (Ratlam) महापौर प्रहलाद पटेल (Mayor Prahlad Patel) ने निर्माणाधीन “राम सेतु” मार्ग की लंबाई 100 मीटर से बढ़ाकर 150 मीटर करने के निर्देश भी दिए, ताकि नागरिकों को सुबह-शाम भ्रमण करने में अधिक सुविधा मिल सके। उन्होंने उपयंत्री ब्रजेश कुशवाह को घाट एवं पाथ-वे का नामकरण “गंगा कुंड” और “श्री रामसेतु” किए जाने की प्रक्रिया प्रारंभ करने के निर्देश भी दिए।

हरित रतलाम के संकल्प पर जोर

महापौर (Mayor Prahlad Patel) ने निर्माणाधीन मार्ग के दूसरी ओर घने एवं छायादार वृक्षों का रोपण कराने के निर्देश देते हुए कहा कि इससे नागरिकों को स्वच्छ, सुंदर और हराभरा वातावरण मिलेगा तथा “स्वच्छ रतलाम-हरित रतलाम” का सपना साकार होगा।

तालाब संरक्षण के साथ आधुनिक सुविधाएं

हनुमान ताल के सौन्दर्यीकरण एवं जीर्णोद्धार कार्य के तहत बोल्डर पिचिंग, टो-वॉल, रेलिंग, पाथ-वे निर्माण, इको-फ्रेंडली डी-सिल्टिंग, सीवरेज के पानी को तालाब में जाने से रोकने की व्यवस्था तथा जल निकासी स्थलों की मरम्मत जैसे महत्वपूर्ण कार्य किए जाएंगे। नगर निगम का उद्देश्य हनुमान ताल को धार्मिक आस्था के साथ-साथ नागरिकों के लिए आकर्षक पर्यटन एवं मनोरंजन स्थल के रूप में विकसित करना है।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!