रतलाम : दीपोत्सव पर होगी सुगम यातायात, 13 स्थानों पर  निःशुल्क पार्किंग व्यवस्था

- महापौर पटेल की अध्यक्षता में यातायात एवं परिवहन समिति की बैठक  

Advertisements

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। दीपोत्सव पर्व पर नागरिकों को बाजार में खरीददारी के दौरान यातायात संबंधी किसी प्रकार की असुविधा न हो, इस उद्देश्य से रतलाम नगर निगम द्वारा विशेष यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था की जा रही है। इस संबंध में सोमवार को महापौर प्रहलाद पटेल की अध्यक्षता में यातायात एवं परिवहन समिति की बैठक आयोजित की गई।

Advertisements
Advertisements

महापौर पटेल ने निर्देश दिए कि दीपोत्सव की खरीददारी के लिए आने वाले नागरिकों को सुविधा प्रदान करने हेतु बाजार क्षेत्र में दोपहिया और चारपहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। वाहन चालकों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही वाहन खड़ा करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। नगर निगम ने चार पहिया वाहनों के लिए पार्किंग स्थल काशीनाथ का नोहरा, हरदेव लाला की पीपली, शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय (कॉलेज रोड) गेट, राजीव गांधी सिविक सेंटर, शास्त्री नगर, अमृत सागर तालाब किनारा, दो बत्ती चौपाटी सहित दोपहिया वाहनों के लिए पार्किंग स्थल डॉ. देवीसिंह की गली, डालूमोदी बाजार, आजाद चौक, धनजीबाई का नोहरा, लाडली लक्ष्मी पथ (लोकेन्द्र भवन के सामने), सुतारों का वास, साहू बावड़ी हनुमान मंदिर गली, चौड़ावास, रामगढ़ क्षेत्र साथ ही माणक चौक क्षेत्र के व्यापारियों के वाहन माणक चौक थाने के सामने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 1 में पार्क करने के लिए स्थान चिन्हित किए हैं।

Advertisements
Advertisements

 अतिक्रमण और अवैध पार्किंग पर सख्ती

यातायात एवं परिवहन समिति ने अतिक्रमण हटाने, कॉलेज रोड पार्किंग स्थल पर बनी दुकानों को हटाने तथा चांदनी चौक क्षेत्र में घरों के बाहर खड़ी कारों को हटवाने की अनुशंसा भी की है, ताकि यातायात व्यवस्था और अधिक सुगम बन सके। बैठक में समिति अध्यक्ष सहित सदस्य, आयुक्त अनिल भाना, उपायुक्त शशि कपूर गड़पाले और राजस्व विभाग प्रभारी राजेन्द्रसिंह पंवार उपस्थित थे।

Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!