आधुनिक खेती की ओर रतलाम यूट्यूब चैनल तैयार, किसानों को मिलेगी जानकारी, रतलाम कलेक्टर की पहल

Advertisements
Advertisements

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
जिले में कृषि के क्षेत्र में नवाचार कर कृषकों को आधुनिक संसाधनों से संबंद्ध किया जा रहा है। कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम के निर्देशन में जिले के कृषि विभाग द्वारा नवाचार करते हुए प्रचार-प्रसार हेतु “आधुनिक खेती की ओर रतलाम” के नाम से यूट्यूब चैनल तैयार किया है।
इस चैनल के माध्यम से सोयाबीन की ग्रेडिंग, बीज उपचार, रेडबेड एवं मेड नाली पद्धति से बुवाई के संबंध में संदेश जारी किए गए हैं। किसान मित्र, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, कृषि विज्ञान केंद्र के माध्यम से उक्त चैनल में अपलोड वीडियो के एसएमएस के माध्यम से जिले के 40 हजार कृषकों को लिंक भेज कर अधिक से अधिक किसानों में प्रचार -प्रसार किए जाने हेतु प्रोत्साहित किया जा रहा है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

उल्लेखनीय है कि जिले का कुल भौगोलिक क्षेत्रफल 4 लाख 86 हजार हेक्टेयर है जिसमें निरा फसली क्षेत्र 3 लाख 40 हजार 781 हेक्टेयर रकबा है। जिले में खरीफ सीजन 3 लाख 17 हजार 780 एवं रबी का 2 लाख 80 हजार 000 हैक्टेयर रकबा है। जिले में वन क्षेत्र 34 हजार 325 हैक्टयर, पड़त भूमि 2 हजार 286 हैक्टेयर एवं अकृषि योग्य भूमि 85 हजार 071 हैक्टेयर है, जो कि पड़त भूमि में शामिल नहीं हैं। जिले में सीमांत, लघु, मध्यम एवं बड़े कृषकों की जोत के आधार पर कुल संख्या 1 लाख 96 हजार 494 है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!