24.6 C
Ratlām
Saturday, July 27, 2024

मकर संक्रांति पर धार्मिक आयोजन व सेवा कार्य : सनातन सोशल ग्रुप के स्थापना दिवस पर हुआ महासुंदरकांड पाठ, डागा परिवार ने बांटे कंबल

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
सनातन सोश्यल ग्रुप का स्थापना दिवस मकर संक्रांति पर धार्मिक आयोजनों के साथ संत आत्मानंदजी सरस्वती कांचीपुरम् के सानिध्य में मनाय गया। शहर के मध्य स्थित श्री मेहंदीकुई बालाजी मंदिर पर महासुंदरकांड पाठ का आयोजन कर महाआरती की गई। इसके बाद प्रसादी का वितरण किया गया।


स्थापना दिवस के अवसर पर मेहंदी कुई बालाजी मंदिर पर महासुंदरकांड का पाठ पंडित गोपालकृष्ण शर्मा एवं साथियों द्वारा किया गया। सुंदरकांड पाठ के साथ भजनों की प्रस्तुति पर भक्तजन झूम उठे। इस दौरान श्री मंगलनाथ महाकाल रक्तदान मंडल के सदस्यों द्वारा हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। सायं 7 बजे महाआरती की गई। इस दौरान सनातन धर्मसभा अध्यक्ष कन्हैयालाल मोर्य, ग्रुप संयोजक मुन्नालाल शर्मा, अध्यक्ष अनिल पुरोहित, पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, अनिल झालानी, पूर्व निगम अध्यक्ष अशोक पोरवाल, संदीप व्यास, प्रदीप उपाध्याय, पार्षद दिलीप गांधी, हितेश शर्मा (कामरेड), पवन सोमानी, अरुण राव, मोहनलाल धभाई, जनक नागल, आदित्य डागा, राजेश माहेश्वरी, बसंत पंड्या, प्रहलाद राठौरर्, राकेश नागर, दिनेश राठौड़, निलेश सोनी, रवि पंवार, गोपाल शर्मा, नवनीत सोनी, विशाल अग्रवाल आदि ने बड़ी संख्या में उपस्थित रहकर धर्मलाभ लिया। 

डागा परिवार द्वारा 51 कंबलों का वितरण

IMG 20230115 WA0363

मकर सक्रांति के पावन पर्व पर डागा परिवार द्वारा 51 परिवारों को कंबल वितरण पूर्व महापौर शैलेन्द्र डागा के हाथों उनके निवास स्थान पर किया गया। परिवार के आदित्य डागा, अर्चिता डागा सहित संपूर्ण परिवार उपस्थित था। पूर्व महापौर डागा ने दान का महत्व बताते हुए बताया कि सक्रांति पर्व पर तिल, गुड, वस्त्र, कंबल आदि का दान भी करना चाहिए। ऐसा करने से भगवान सूर्य की कृपा प्राप्ति होती है। साथ ही जीवन में सुख और समृद्धि आती है।

KK Sharma
KK Sharmahttp://www.vandematramnews.com
वर्ष - 2005 से निरंतर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 17 वर्ष में सहारा समय, अग्निबाण, सिंघम टाइम्स, नवभारत, राज एक्सप्रेस, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार पत्र और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज में संपादक की भूमिका का दायित्व। वर्तमान में रतलाम प्रेस क्लब में कार्यकारिणी सदस्य। Contact : +91-98270 82998 Email : kkant7382@gmail.com
Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Copyright Content by VM Media Network