29.3 C
Ratlām
Friday, September 29, 2023

रोटरी क्लब रतलाम सेंट्रल के अध्यक्ष मुकेश शुक्ला व सचिव अश्विनी शर्मा मनोनीत

- Advertisement -

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
समाजसेवा के क्षेत्र में अग्रणी रहने वाली संस्था रोटरी क्लब रतलाम सेंट्रल के सत्र 2022 व 2023 के कार्यों को गति देने के लिए अध्यक्ष पद पर मुकेश कुमार शुक्ला व सचिव पद पर अश्विनी शर्मा को चुना गया। इसके बाद पूर्व अध्यक्ष सुनील लुनिया ने कार्यभार नवागत अध्यक्ष मुकेश शुक्ला को सौंप कर शुभकामनाएं दी। नवागत अध्यक्ष शुक्ला ने बताया कि आगामी सत्र में माइक्रो फायनेंस, पौधरोपण, रक्तदान, गरीबों को भोजन वितरण, शासकीय विद्यालय मे फर्नीचर की उपलब्धता के प्रकल्पों को प्रमुखता से सम्पन्न किया जाएगा। इस अवसर पर सहायक मंडलाध्यक्ष अखिलेश गुप्ता तथा महेंद्र गदिया ने भी अपने विचार रखे। नवीन दायित्वों के मिलने के बाद कल 1 जुलाई को जिला अस्पताल ब्लड बैंक मे रक्तदान शिविर का आयोजन प्रातः 9 से 12 बजे तक रखा गया है। कार्यक्रम का संचालन कमलेश बुपकया ने व आभार अश्विनी शर्मा ने व्यक्त किया।

- Advertisement -
Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected by VandeMatram News