कलेक्टर बोले : अधिकारी फील्ड में भ्रमण करें, टाइम पास नहीं करें, मीटिंग ज्वाइन नहीं करने पर पांच अधिकारियों का कटेगा वेतन

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
रतलाम जिले में वैक्सीनेशन महा अभियान की तैयारियां जोरों पर है। 25 तथा 26 अगस्त को आयोजित अभियान की तैयारियों की समीक्षा कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने की। इस बैठक को ज्वाइन नहीं करने पर कलेक्टर ने महिला बाल विकास विभाग के पांच बाल विकास परियोजना अधिकारियों का एक दिवस का वेतन काटने के निर्देश दिए। इनमें जावरा, पिपलोदा, आलोट, सैलाना तथा बाजना के अधिकारी सम्मिलित हैं। महा अभियान के दोनों दिनों में 1 लाख व्यक्तियों को वैक्सीनेट किए जाने का लक्ष्य जिले में निर्धारित किया गया। कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि अधिकारी फील्ड में भ्रमण करें, टाइम पास नहीं करें।
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में कलेक्टर द्वारा अनुविभागों को लक्ष्य आवंटन की समीक्षा की गई। महा अभियान में रतलाम ग्रामीण क्षेत्र में 22,000 टीके लगाए जाएंगे। पिपलौदा में 10000, आलोट में 22,000 टीके लगाए जाएंगे। सैलाना में 12000 तथा बाजना में 9000 टीके लगाए जाएंगे। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि लक्ष्य से 25 प्रतिशत अधिक की तैयारी रखें। शासन से ज्यादा संख्या में वैक्सीन मिल सकते हैं।
अभियान लोगों की सेहत के लिए
अभियान से ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने के निर्देश कलेक्टर ने दिए। कलेक्टर ने कहा कि यह अभियान लोगों की सेहत के लिए है जितने ज्यादा ज्यादा लोग जुड़ सकते हैं जोड़े जाएं। ग्रामों में डौंडी पिटवाई जाए, अंत्योदय समितियों के सदस्यों, जन अभियान परिषद के कार्यकर्ताओं, क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटियों की व्यापक सहभागिता सुनिश्चित की जाए। सैलाना, बाजना में कम संख्या में वैक्सीनेशन के दृष्टिगत ग्राम वन समितियों को भी जोड़ने के निर्देश दिए गए। जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि ऑनलाइन क्लासेज से जुड़े बच्चों के माध्यम से उनके माता-पिता को वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित किया जाए।
गंभीरता से करें कार्य
वर्षा के मौसम के दृष्टिगत आवश्यक व्यवस्थाएं करने, सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को पंचायत सचिवों की बैठक लेने, अभियान से जुड़े सभी अधिकारियों को कलेक्टर द्वारा गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने कहा कि अधिकारी फील्ड में भ्रमण करें, टाइम पास नहीं करें। बैठक में अपर कलेक्टर जमुना भिड़े, एसडीएम एमएल आर्य, अभिषेक गहलोत, डिप्टी कलेक्टर शिराली जैन, मनीषा वास्कले, कृतिका भीमावद आदि उपस्थित थे।

Related articles

मामला रतलाम के बार में चाकूबाजी का : मुख्य आरोपी सौरभ बरगुंडा सहित 3 आरोपी इंदौर से गिरफ्तार, 2 दिन का पुलिस रिमांड

- गाने की फरमाइश पूरी नहीं करने पर बदमाशों ने कर्मचारी को चाकू मार दिखाई थी रंगदारीरतलाम, वंदेमातरम्...

सुख, समृद्ध की कामना के साथ ज्ञानयज्ञ की पूर्णाहुति : धर्म जागरण की दिशा में यह ज्ञानयज्ञ शहर को चेतन्य करेगा – स्वामी श्री...

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह श्रवण की सार्थकता तभी सिद्ध होगी जब आपने सात दिवस तक कथा...

मिशन लाइफ अभियान : मुख्यमंत्री जनसेवा मित्रों और नेहरू युवा केंद्र ने दिलवाई पर्यावरण संरक्षण की शपथ

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।शहर के मांगल्य (जेवीएल) मंदिर में मुख्यमंत्री जनसेवा मित्र टीम (CMYIP) ने नेहरू युवा केंद्र के...

बाबा महाकाल की भजन संध्या : ये भगवा रंग…गीत गाने वाली गायिका शहनाज अख्तर आ रही है रतलाम

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।ये भगवा रंग...,मैया के दिवानों ने दरबार सजाया है...,छुम छुम छनन बाजे मैया पाओ पैजनिया जैसे...
error: Content is protected by VandeMatram News