शक्ति तपस्या : अष्टमी की धूम में रमा रतलाम, श्री चौबीसा ब्राह्मण समाज ने कराया महागरबा रास

Advertisements
Advertisements

रतलाम, वन्देमातरम् न्यूज।
शक्ति स्वरूपा माँ की आराधना का पर्व हर्षोल्लास पूर्वक धूमधाम से मनाया जा रहा है। प्राचीन श्री कालिका माता मंदिर में अष्टमी पर्व पर भक्तों की भीड़ सुबह से बड़ी संख्या में रही, वही पांडालों में गरबा रास आकर्षण का केंद्र बन चुका है। श्री चौबीसा ब्राह्मण समाज की युवा इकाई ने भी सैलाना रोड पर महागरबा रास आयोजित कर विभिन्न वर्गों के साथ स्पर्धाओं में विजेताओं को पुरस्कार बांटे।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

श्री चौबीसा ब्राह्मण समाज की युवा इकाई अध्यक्ष वैभव शर्मा ने बताया कार्यक्रम की शुरुआत आदिशक्ति माता के पूजन-अर्चन से की गई। इसके पश्चात सभी संस्थाओं के अध्यक्षों का सम्मान किया। गरबा रास के निर्णायक मंडल में प्रमुख रूप से दशरथ नंदन, दुर्गादेवी पांडे, अलक्षेंद्र, तृप्ति व्यास एवं शुभांकिनी श्रोत्रिय ने निभाई। इस दौरान युवा इकाई के सक्रिय सदस्य एवं पर्यावरण सलाहकार पुष्कर द्विवेदी का भी सम्मान किया गया। गरबा रास में समाज के सभी आयु वर्ग की कन्याओं, महिला एवं पुरुषों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। 12 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए रखी गई फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में कई बच्चों ने हिस्सा लिया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता मैं सभी बच्चों के उत्साह को देखते हुए निर्णायक मंडल ने निर्णय लिया की इस वर्ग में प्रथम, द्वितीय, तृतीय पुरस्कार ना देते हुए सभी बच्चों को समान रूप से पुरस्कार वितरण किए जाए। कार्यक्रम का संचालन युवा इकाई सचिव कपिल वत्स द्वारा किया गया।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

यह हुए पुरस्कृत

  • बेस्ट गरबा कॉस्टयूम किशोर वर्ग में निधि ओझा एवं सुरभि ओझा को पुरस्कृत किया गया।
  • बेस्ट गरबा कॉस्टयूम युवा वर्ग में सुमिता शर्मा एवं शीतल शर्मा को पुरस्कृत किया गया।
  • बेस्ट गरबा कॉस्टयूम वरिष्ठ वर्ग में ज्योति शर्मा एवं श्रद्धा वत्स को पुरस्कृत किया गया।
  • बेस्ट कपल परिधान प्रतिस्पर्धा में योगेश्वरी आदित्य श्रोत्रिय को पुरस्कृत किया गया।
  • बेस्ट कपल गरबा प्रतिस्पर्धा में हेमा प्रवीण ओझा को पुरस्कृत किया गया।
  • बेस्ट प्लेयर ऑफ द डे प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार डॉ. रोमा हाडा, द्वितीय पुरस्कार कंगना वत्स एवं तृतीय पुरस्कार यामिनी भट्ट को प्रदान किए गए।
Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!