30.5 C
Ratlām

दिल दहलाने वाला हादसा : सैलाना में बाइक सवार महिला को कार ने रौंदा, हादसा देखकर लोगों की निकल गई चीख

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
सैलाना स्थित मुख्यमार्ग पर शासकीय बालक हायरसेकंडरी स्कूल के समीप शनिवार को एक दिल दहलाने वाले हादसे में 38 वर्षीय महिला की मौत हो गई। बाइक सवार महिला को कार रौंदती हुई निकल गई, मौके पर मंजर देखने वालों की चीखें निकल गई। सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई दुर्घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

IMG 20220115 WA0231
मृतिका मनीषा परिहार

दोपहिया वाहन सवार योगेश चौहान निवासी रतलाम ने बताया कि वह शनिवार दोपहर करीब 12.30 बजे 38 वर्षीय बहन मनीषा पति दिनेश परिहार निवासी सैलाना को लेकर रतलाम जा रहा था। शासकीय बालक हायरसेकंडरी स्कूल के समीप पीछे से एक तेज रफ्तार की सफेद रंग की कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। दुर्घटना में मोटरसाइकिल के पीछे बैठी बहन मनीषा पति दिनेश परिहार गिरी और कार उसे रौंदते हुए ऊपर से गुजर गई। हादसे में योगेश सड़क के दूसरी तरफ जाकर गिरने के बाद चोटिल हुए। घटनास्थल पर प्रत्यक्षदर्शियों की भीड़ लगने के बाद वह गंभीर हालत में मनीषा परिहार को शासकीय अस्पताल ले गए, जहां पर उन्हें उपचार के कुछ समय बाद मृत घोषित कर दिया। सैलाना पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर दुर्घटना को अंजाम देकर भागे कार चालक की तलाश शुरू कर दी।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!