29.7 C
Ratlām
Sunday, September 24, 2023

सामाजिक दायित्व : कर्तव्य परायणता का पर्व है श्रावणी उपाकर्म – पं. तरणी व्यास

- Advertisement -

हिमाद्री, दशविध स्नान, तर्पण, हवन के साथ जनेऊ परिवर्तन

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
एकमात्र ब्राह्मण समाज है जो अपनी संतानों को अधिकार का पाठ नहीं पढाता, बल्कि सदैव कर्तव्य का पाठ पढ़ाता है, उसी का पर्व है श्रावणी उपाकर्म।

- Advertisement -

उक्त विचार पंडित तरणी व्यास ने गंगा आश्रम पर सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा आयोजित श्रावणी उपाकर्म में विशेष अतिथि के रूप में व्यक्त किए।कार्यक्रम संयोजक पुष्पेन्द्र जोशी ने बताया कि आचार्य पं. चन्द्रशेखर जोशी के सानिध्य में हिमाद्री, दशविध स्नान, तर्पण, हवन के साथ जनेऊ परिवर्तन संपन्न हुआ।

- Advertisement -


इस दौरान पं. अनिल भट्ट, बृजेन्द्र मेहता, महेश जोशी, जगदीश उपाध्याय, शरद शुक्ला, विजय शर्मा ,रवीन्द्र उपाध्याय, पत्रकार गोविंद उपाध्याय, कृष्ण गोपाल आचार्य, नरेंद्र पंड्या, बंसीलाल शर्मा, वीरेन्द्र कुलकर्णी, भूषण बर्वे, किशोर उपाध्याय, सुन्दर लाल,अरविंद मिश्रा, भारत उपाध्याय, भैरू शंकर व्यास, अनिल जोशी, मनकामेश्वर जोशी, सुरेश जोशी, उत्तम शर्मा, भरत त्रिवेदी, आदित्य शर्मा, सुनील शर्मा, दुर्गा दास मेहता, संजय शिव शंकर दवे, अखिलेश भट्ट सहित बड़ी संख्या मे ब्राह्मण जन उपस्थित रहे।

- Advertisement -
KK Sharma
KK Sharmahttp://www.vandematramnews.com
वर्ष - 2005 से निरंतर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 17 वर्ष में सहारा समय, अग्निबाण, सिंघम टाइम्स, नवभारत, राज एक्सप्रेस, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार पत्र और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज में संपादक की भूमिका का दायित्व। वर्तमान में रतलाम प्रेस क्लब में कार्यकारिणी सदस्य। Contact : +91-98270 82998 Email : kkant7382@gmail.com
Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected by VandeMatram News