श्याम व्यास बने पलसोड़ा के नए प्रधान

Advertisements
Advertisements

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
रतलाम जनपद के पलसोड़ा ग्राम पंचायत के नए प्रधान (सरपंच) के पद पर पंच श्याम व्यास को निर्विरोध चुना गया। प्रधान के पद के लिए केवल एक ही नाम का प्रस्ताव आया था।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
IMG 20220311 WA0208
प्रधान श्याम व्यास का स्वागत करते ग्रामीणजन।

मालूम हो कि पूर्व प्रधान कैलाश राठौड़ को 18 फरवरी को कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने पद से पृथक कर दिया था। तब से प्रधान का पद खाली था। नए प्रधान को लेकर स्थानापन्न चुनाव की प्रक्रिया होती है। पंचों में से ही प्रधान चुना जाता है। शुक्रवार को जनपद पंचायत इंस्पेक्टर एमएल चौहान, पंचायत समन्वयक अधिकारी कमलेश पापरीवाल, धन्नालाल फुलवारिया ने पलसोड़ा ग्राम पंचायत पहुंचकर स्थानापन्न चुनाव की प्रक्रिया संपन्न करवाई। 20 में से 16 पंच चुनावी प्रक्रिया में मौजूद रहे। सभी ने श्याम व्यास के नाम का प्रस्ताव रखा और निर्विरोध प्रधान चुन लिया गया। व्यास का ग्रामीणजनों ने स्वागत किया। चुने गए प्रधान श्याम व्यास ने वंदेमातरम् न्यूज से चर्चा में बताया कि ग्रामवासियों को किसी प्रकार से कोई समस्या नही आए इस बात का विशेष ध्यान रखा जाएगा। गांव के वरिष्ठों एवं पंचों के साथ मिलजुलकर गांव का विकास किया जाएगा।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!