चेतना खेल मेला की रजत जयंती : मुख्यमंत्री डॉ.यादव करेंगे शुभारंभ, तैयारी में जुटा रतलाम प्रशासन

चेतना खेल मेला की रजत जयंती : मुख्यमंत्री डॉ.यादव करेंगे शुभारंभ, तैयारी में जुटा रतलाम प्रशासन

Advertisements
Advertisements

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का रतलाम दौरा तय हुआ है। वे यहां क्रीड़ा भारती और चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा आयोजित खेल चेतना मेले में शामिल होंगे। खास बात यह है कि रतलाम में चेतना खेल मेला इस वर्ष रजत जयंती में प्रवेश कर रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव  के दौरे को देखते हुए जिला और पुलिस प्रशासन के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय और क्रीड़ा भारती सचिव अनुज शर्मा सहित आयोजन समिति ने तैयारियों का संयुक्त रूप से जायजा लिया।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. यादव 21 दिसंबर को रतलाम आएंगे। वे चेतन्य काश्यप फाउंडेशन और क्रीडा भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय खेल चेतना मेले का शुभारम्भ करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के आगमन को लेकर जिला पुलिस प्रशासन भी एक्टिव हो गया है। सोमवार दोपहर कलेक्टर राजेश बाथम और एसपी अमित कुमार ने तैयारियों को लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष उपाध्याय और आयोजन समिति के पदाधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल एवं बजंली हवाई पट्टी पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। भाजपा सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का अधिकृत कार्यक्रम आना अभी शेष है। अभी तक के कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. यादव सिर्फ खेल चेतना मेले के शुभारंभ समारोह में शामिल होंगे।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!