26.8 C
Ratlām
Saturday, July 27, 2024

रतलाम नगर निगम आयुक्त मुर्दाबाद के गूंजे नारे : अवैध मांस विक्रय पर हिंदू जागरण मंच में आक्रोश, पुतला फूंका और जूतों से पीटा 

रतलाम नगर निगम आयुक्त मुर्दाबाद के गूंजे नारे : अवैध मांस विक्रय पर हिंदू जागरण मंच में आक्रोश, पुतला फूंका और जूतों से पीटा 

– मुख्यमंत्री के आदेश से रतलाम निगम बे-असर, भ्रष्ट आयुक्त को हटाने की मांग

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आदेश से रतलाम नगर निगम आयुक्त एपीएस गहरवार बेखबर हैं। शहर में अवैध मांस की बिक्री का खेल सांठगांठ कर किया जा रहा है। जबकि डॉ. यादव ने मुख्यमंत्री की शपथ लेने के बाद प्रदेश में अवैध मांस की बिक्री पर सख्ती से प्रतिबंध लगाने और लापरवाही बरतने पर अधिकारी और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दे चुके हैं। इसके बाद भी रतलाम में अवैध मांस की बिक्री का खेल जारी है और जिम्मेदार नगर निगम आयुक्त गहरवार आंखे मूंदे बैठे हैं। हिंदू जागरण मंच ने भ्रष्ट निगम आयुक्त गहरवार को नहीं हटाने पर आगामी दिनों में उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। 

अवैध मांस और स्लाटर हाउस को लेकर मंगलवार को हिंदू जागरण मंच सड़क पर उतर आया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश के बाद भी अवैध मांस की दुकान संचालनकर्ताओं पर कार्रवाई नहीं करने पर बड़ी संख्या में मंच पदाधिकारी और कार्यकर्ता नगर निगम पहुंचे। पुलिस बल की मौजूदगी में निगम परिसर के मुख्यद्वार पर लापरवाह आयुक्त गहरवार के खिलाफ जमकर मुर्दाबाद के नारे लगाए। इसके बाद आयुक्त गहरवार के पुतले को जलाकर उसकी जूतों से पिटाई भी की। बता दें कि रतलाम नगर निगम आयुक्त गहरवार पर महापौर प्रह्लाद पटेल और परिषद का अंकुश नहीं होने से स्वच्छता सर्वेक्षण के परिणाम में शहरवासी पिछड़े हैं। जनप्रतिनिधियों की लापरवाही का नतीजा है कि उनकी पार्टी के प्रदेश मुखिया के आदेश के बाद भी जिम्मेदार आयुक्त मनमानी बरते हुए हैं। पूर्व में गंभीर मामले को लेकर हिन्दू जागरण मंच द्वारा अधिकारी से चर्चा की गई एवं ज्ञापन भी दिया गया था। इसके बाद भी रतलाम नगर निगम सीमा में अवैध मांस की बिक्री जगह-जगह हो रही है।

IMG 20240305 WA0057

सूत्रों की माने तो अवैध मांस दुकान संचालक प्रतिदिन निगम अधिकारी को एक अवैध दुकान के मान से एक हजार रुपए देता है। इसके चलते शहर में 100 से अधिक दुकान के मान से प्रतिदिन 1 लाख रुपए की जिम्मेदार अवैध कमाई कर रहे हैं। निगम आयुक्त का पुतला दहन एवं घेराव के दौरान प्रान्त कार्यकारणी राजेश कटारिया, जिला संयोजक जगदीश पाटीदार, जिला सहसयोजक कमलेश ग्वालियरी, विजय यादव, सिद्धार्थ पंड्या, कार्तिक पाटीदार, अभिषेक उपाध्याय, राहुल सिंह, नंदकिशोर मीणा ,यतेंद्र,विपिन,योगेश सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com
Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Copyright Content by VM Media Network