मास्क के बिना आने वाले लोगों के लिए बनी प्रदेश की पहली मास्‍क दीवार, आखिर कहां बनी यह दीवार देखे वंदेमातरम् NEWS

Advertisements
Advertisements

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
मप्र जन अभियान परिषद जिला रतलाम व मानव सेवा समिति रतलाम के मार्गदर्शन में रक्‍त मित्र कचरू राठौड ग्राम पलसोडा के सौजन्‍य से ब्‍लड बैंक में मास्‍क की दीवार का शुभांरभ किया गया।
ब्‍लड बैंक में प्रतिदिन सैकडों नागरिक आते-जाते हैं उनमें से कई लोग बिना मास्‍क के होते हैं, ऐसे लोगों को नि:शुल्‍क मास्‍क मिल सके और ब्‍लड बैंक संक्रमण मुक्‍त रह सके, इसी को ध्‍यान में रखकर कोरोना नियंत्रण के लिए प्रदेश कि पहली मास्‍क की दीवार का शुभांरभ मानव सेवा समिति अध्‍यक्ष मोहनलाल पाटीदार ‘’मुरलीवाला’’ व मप्र जन अभियान परिषद जिला समन्‍वयक रत्‍नेश विजयवर्गीय के द्वारा किया गया।


जिन्हें जरूरत वह ले सकते हैं
मास्‍क की दीवार पर जिन्‍हे जरूरत है वे ले जा सकते है तथा जो भी व्‍यक्ति दान करना चाहते है संपर्क कर दान भी कर सकते है। दान किए हुए मास्‍क दीवार पर लगाए जाएंगे। यह दीवार निरंतर जारी रहेगी।
कचरू राठौड ने बताया किम मैं और मेरा परिवार स्‍वयं कोरोना से संक्रमित रहा। मुझे मास्‍क का महत्‍व लगा इसी को ध्‍यान में रखकर मेरे द्वारा मास्‍क की दीवार का शुभारंभ किया गया। इस दौरान परामर्शदाता अभिषेक चौरसिया, जितेन्‍द्र राव, राकेश पांचाल, संजय पाटीदार, राजेश पाटीदार, आनंद पाटीदार, सुवालाल आदि उपस्थित रहे।

Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!