मध्य प्रदेश में सिस्टम की कसावट जल्द : जिन कलेक्टर और अधिकारियों की हैं शिकायतें वह नहीं रहेंगे मैदान में

मध्य प्रदेश में सिस्टम की कसावट जल्द : जिन कलेक्टर और अधिकारियों की हैं शिकायतें वह नहीं रहेंगे मैदान में

Advertisements
Advertisements

प्रभारी मंत्रियों को दिया जाएगा जिले के अंदर सीमित दायरे में ट्रांसफर का अधिकार

भोपाल, वंदेमातरम् न्यूज। मध्य प्रदेश में मंत्रालय स्तर पर 26 आईएएस अधिकारियों के तबादले के बाद अब सरकार मैदानी (जिला स्तर) पर नए सिरे से कसावट करने जा रही है। हालांकि यह काम 5 जनवरी-2025 के बाद होगा। अभी मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के कारण कलेक्टर, अपर कलेक्टर, अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित 65 हजार बूथ लेवल ऑफिसर के तबादले पर प्रतिबंध लगा है। प्रदेश सरकार ऐसे अधिकारियों को भी चिन्हित कर रही हैं, जिनके खिलाफ शिकायतें हैं। इसके साथ ही मंत्रियों को प्रभार के जिले और विभाग में सीमित तबादले करने का अधिकार भी दिया जा सकता है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण का काम 5 जनवरी-2025 तक चलेगा। मतदाता सूची के काम में लगे अधिकारी-कर्मचारी एक प्रकार से चुनाव आयोग में प्रतिनियुक्ति पर आ गए हैं। ये ही मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन के आवेदनों का परीक्षण करके अंतिम रूप देते हैं, इसलिए इन्हें काम पूरा होने तक नहीं हटाया जाता है। यदि अभी किसी अधिकारी को बदलना भी है तो उसके लिए पहले चुनाव आयोग से अनुमति लेनी होगी। अनुराग जैन के मुख्य सचिव बनने के बाद से ही माना जा रहा है कि वे मंत्रालय से लेकर मैदानी स्तर पर अपनी टीम तेजी के साथ बनाएंगे। प्रदेश में जिस तरह से जैन को मुख्य सचिव की कुर्सी मिली है, उसी तर्ज पर अब जिला कलेक्टरों को मैदानी स्तर पर उतराने की कवायद देखी जा रही है। प्रशासनिक गलियारों में चर्चा है कि जमीनीस्तर पर पिछले कुछ सालों से अधिकारी लापरवाही के साथ मनमानी कर रहे हैं, जिससे भाजपा सत्ताधारी सरकार की छवि आमजन में खराब हो रही है। आम व्यक्ति की सुनवाई नहीं होना भी इसका एक प्रमुख कारण माना जा रहा है। 

Advertisements
Advertisements
Advertisements

मुख्य सचिव की पहली सूची को मुख्यमंत्री दे चुके हरी झंडी

यही कारण है कि मुख्य सचिव जैन ने सामान्य प्रशासन विभाग से अधिकारियों की पदस्थापना को लेकर सूची बनवाई और पहले चरण में मंत्रालय स्तर पर परिवर्तन प्रस्तावित किया, जिसे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हरी झंडी दी। वहीं, अब मैदानी स्तर पर प्रशासनिक जमावट होगी। इसमें कलेक्टर से लेकर अन्य अधिकारी प्रभावित होंगे। विधानसभा का शीतकालीन सत्र होने के बाद नए सिरे से प्रदेश के जिलों में कलेक्टरों की नई तैनाती देखी जा सकती है। 

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!