रतलाम के कमेड़ में तनाव : चाकू से हमला और दुकान में आगजनी, पुलिस बल तैनात

रतलाम के कमेड़ में तनाव : चाकू से हमला और दुकान में आगजनी, पुलिस बल तैनात

– मौके पर वरिष्ठ अधिकारी गांव में तैनात, शांति भंग करने वालों पर नजर

रतलाम। मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के कमेड़ गांव में सोमवार सुबह मामूली विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मामला इतना बढ़ गया कि एक व्यक्ति पर चाकू से हमला कर दिया गया और एक दुकान में आग लगा दी गई। इससे गांव में तनावपूर्ण हालात बन गए।

IMG 20250407 WA0051

जानकारी के अनुसार, यह घटना बिलपांक थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कमेड़ गांव में हुई। वली मोहम्मद नाम के युवक ने लाल सिंह नामक व्यक्ति पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद गुस्साई भीड़ ने एक दुकान में आग लगा दी।

मौके पर भारी पुलिस बल, प्रशासन सतर्क

घटना की सूचना मिलते ही बिलपांक थाना प्रभारी अय्यूब खान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की। बाद में एडीशनल एसपी राकेश खाखा, रतलाम ग्रामीण एसडीओपी किशोर पटनवाला, अपर कलेक्टर डॉ. शालिनी श्रीवास्तव और ग्रामीण एसडीएम विवेक सोनकर भी मौके पर पहुंचे। इलाके में एहतियातन भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और गांव को छावनी में बदल दिया गया है। नगर निगम से मंगाई गई दमकल की मदद से दुकान में लगी आग पर काबू पा लिया गया है।

शांति बनाए रखने की अपील

एसडीओपी किशोर पटनवाला ने बताया कि आरोपी की तलाश जारी है और हिंसा फैलाने वालों की पहचान की जा रही है। प्रशासन ने ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील की है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!