17.5 C
Ratlām

एक घंटे की तेज बारिश से नालियां उफनी, शहर हुआ तरबतर, जिले में अभी तक 25 इंच

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
जिले में एक सप्ताह की धूप के बाद बारिश की दोबारा दस्तक ने ठंडक घोल दी। गुरुवार सुबह करीब 9.30 बजे से एक घण्टे तक हुई तेज बारिश ने मानसून पूर्व नगर-निगम की तैयारियों के दावों की कलई खोल दी। तेज बारिश से शहर के प्रमुख मार्गों की नालियों में जमी गंदगी और कचरा सड़कों पर बहा।
बुधवार को रिमझिम के बाद गुरुवार सुबह से जिले में मानसून की सक्रियता नजर आई। जिले में अभी तक करीब 25 इंच से अधिक वर्षा दर्ज की जा चुकी है। गत वर्ष इस अवधि तक औसत 500.6 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई थी। गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष 4 इंच से अधिक बारिश हुई है।

IMG 20210819 WA0231
सड़क के बीच चेम्बर से इस तरह निकलता रहा पानी।

जिले में गत 24 घंटो के दौरान गुरुवार सुबह 8.00 बजे तक औसत 11.3 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। बाजना में 24 मिलीमीटर, तथा रावटी में 4.8 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। उल्लेखनीय है कि रतलाम जिले की सामान्य वर्षा 918.3 मिलीमीटर है।

सड़के बनी तालाब
गुरुवार सुबह हुई तेज बारिश से शहर के कई सड़के जलमग्न हो गई। नालियों की गंदगी सड़को पर आ गई। नोलाईपुरा, चौमुखीपुल, दो बत्ती, पॉवर हाउस रोड सहित कई सड़को ने तालाब का रूप ले लिया।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!