रतलाम में नए साल के जश्न में नहीं होगा हुड़दंग : देर रात सड़कों पर बाइक से निकली पुलिस, गुंडे बदमाशों के घर पहुंची

रतलाम में नए साल के जश्न में नहीं होगा हुड़दंग : देर रात सड़कों पर बाइक से निकली पुलिस, गुंडे बदमाशों के घर पहुंची

Advertisements
Advertisements

– जिलाबदर सहित 3 बदमाश चाकू के साथ गिरफ्तार, सड़कों पर बिना कारण खड़े युवाओं को धकेला  

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। साल समाप्त होने और नया साल चालू होने के दौरान बढ़ने वाली हुड़दंग पर लगाम लगाने के लिए रतलाम एसपी अमित कुमार के निर्देश पर हर थाना क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।  यह अभियान 1 जनवरी 2025 की देर रात तक चलेगा। सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया व सभी थानों के टीआई अपनी टीम के साथ चेकिंग कर रहे हैं। बीती रात बाइक से सड़कों पर उतरी पुलिस ने जिलाबदर सूरज उर्फ डोडा निवासी शिवनगर समेत 3 बदमाशों को चाकू के साथ गिरफ्तार किया है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
IMG 20241230 WA0014

औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस को जिलाबदर बदमाश सूरज उर्फ डोडा (24) पिता कन्हैयालाल बेरवा निवासी शिवनगर हालमुकाम डोसीगांव मल्टी के डोसीगांव में खड़े होने की सूचना मिली। टीआई बीडी जोशी ने तत्काल टीम भेजी। टीम को देखते ही बदमाश सूरज भागने लगा, जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा। इसके पास एक खटकेदार चाकू भी मिला। पुलिस ने इसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के साथ जिलाबदर आदेश का उल्लंघन करने पर राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 में केस दर्ज किया है। जिलाबदर बदमाश सूरज पर 2016 से 2024 तक मारपीट, अवैध वसूली, गाली-गलोच, आर्म्स एक्ट, जहरीली शराब बेचने, रास्ता रोककर मारपीट करने, तोड़-फोड़ करने जैसे 17 केस दर्ज हैं।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

आवारा को पकड़ने के लिए घूम रही पुलिस

रात को बिना वजह रोड पर घूमने वालों को पकड़ने के लिए पुलिस जेल वाहन लेकर निकल रही है। वहीं एसपी अमित कुमार भी बाइक बाजार में घूम रहे हैं। इस दौरान नशे में गाड़ी चलाने वालों को भी पकड़ा जा रहा है। रविवार की देर रात औद्योगिक थाने में सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया पहुंचे। क्षेत्र में चालु दुकानें बंद करवाई और आते-जाते लोगों की तलाशी भी ली।

इन बदमाशों को चाकू के साथ पकड़ा

औद्योगिक क्षेत्र थाने ने संजय उर्फ लक्की (27) पिता दशरथसिंह चौहान निवासी विनोबा नगर से खटकेदार चाकू जब्त किया। कपिल (31) पिता सीताराम भाटी निवासी श्रद्धा नगर टैंकर रोड से खटकेदार चाकू जब्त किया। दोनों के खिलाफ आम्र्स एक्ट में केस दर्ज किया गया है।

इन क्षेत्रों के बदमाशों को तलाशा पुलिस ने 

बीती रात पुलिस ने डॉट की पुल क्षेत्र से शुरू किया चेकिंग अभियान लक्ष्मण पूरा, गांधी नगर, जवाहर नगर मेन रोड होते हुए शहर के चारों थाना क्षेत्रों में पहुंच चेकिंग की। रोड व पान की दुकान, चाय की होटलों पर बिना कारण खड़े युवाओं के खड़े होने पर सवाल किए तो बहाने बनाने लगे। तब उन्हें हिदायत देकर बेवजह घूमने से मना किया। अगली बार दिखने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। पुलिस अधिकारियों ने शहर के अलग अलग हिस्सों में जाकर गुंडे बदमाशों के घर की तलाशी भी ली। सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया ने बताया बाइक पेट्रोलिंग की है। चेकिंग का अभियान लगातार चलता रहेगा।

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!