25वें खेल चेतना मेला :  10 हजार खिलाड़ी लेंगे भाग, आज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे शुभारंभ

25वें खेल चेतना मेला :  10 हजार खिलाड़ी लेंगे भाग, आज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे शुभारंभ

Advertisements
Advertisements

– चेतन्य काश्यप फाउंडेशन व क्रीड़ा भारती के रजत जयंती वर्ष मेले में 9 मैदानों में होंगी स्पर्धाएं

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। मध्य प्रदेश में खेलों का महाकुंभ बन चुके 25वें रजत जयंती वर्ष खेल चेतना मेले का शुभारंभ 21 दिसंबर 2024 को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे। नेहरू स्टेडियम में मुख्य समारोह सुबह 10.30 बजे से शुरू होगा। 

Advertisements
Advertisements
Advertisements

चेतन्य काश्यप फाउंडेशन एवं क्रीड़ा भारती द्वारा कराए जा रहे मेले में इस बार 18 खेलों में 10 हजार से ज्यादा खिलाड़ी भाग लेंगे। खेल प्रतियोगिताएं के 9 अलग-अलग मैदानों में होंगीर शुभारंभ समारोह के विशेष अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, सांसद अनिता चौहान, महापौर प्रहलाद पटेल रहेंगे। फाउंडेशन अध्यक्ष, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री एवं क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष चेतन्य काश्यप के अलावा बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधिगण, खिलाड़ी, शिक्षक सहित आमजन उपस्थित रहेंगे। रजत जयंती वर्ष में भव्य स्वरूप में हो रहे खेल चेतना मेले के शुभारंभ समारोह में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री डॉ. यादव मार्च पास्ट की सलामी लेंगे। इसके बाद विधिवत रूप से खेल चेतना मेले का शुभारंभ करेंगे। नेहरू स्टेडियम सहित अन्य खेल मैदानों में तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं। आयोजन समिति सचिव मुकेश जैन ने बताया कि खेल चेतना मेले को लेकर अब तक 100 से अधिक स्कूलों की एंट्री प्राप्त हो चुकी है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

किस मैदान पर कौन-सी प्रतियोगिता होगी

– नेहरू स्टेडियम में क्रिकेट, कबड्डी, खो-खो, टेबल टेनिस 

– कला एवं विज्ञान कॉलेज – एथलेटिक्स, हॉकी

– कालिका माता सत्संग हॉल – शरीर सौष्ठव

– संत कंवरराम नगर क्रीड़ा केंद्र योग, मलखंब व स्केटिंग

– रेलवे ग्राउंड – फुटबॉल

– रेलवे ऑफिसर क्लब तैराकी 

– सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट – बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, बेडमिंटन 

– विधि महाविद्यालय – शतरंज 

– स्टेशन रोड क्लब – शूटिंग

ऐसी रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था

– मेडिकल कॉलेज बंजली तिराहे से हवाई पट्टी, दो बत्ती क्षेत्र, दिलबहार चौराहा, फव्वारा चौक, सैलाना बस स्टैंड से लोकेंद्र टॉकीज, कॉलेज रोड, नगर निगम व आसपास का इलाका नो व्हीकल जोन रहेगा।

– सैलाना, बांसवाड़ा आने-जाने वाले वाहनों की प्रतापनगर पुलिया से फोरलेन होते हुए पंचेड़ फंटे से आवाजाही होगी।

– बंजली फंटा और दो बत्ती से सैलाना बस स्टैंड, राम मंदिर तरफ भारी वाहनों की आवाजाही नहीं होगी। 

– फव्वारा चौक से दो बत्ती की तरफ और वरोठ माता मंदिर से बाजना बस स्टैंड की तरफ ट्रैफिक बंद रहेगा। आनंद कॉलोनी से कॉन्वेंट तिराहा, पोलोग्राउंड, कोर्ट तिराहा तक सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।

– डाट की पुल से दो बत्ती घोड़ा चौराहा, पोलोग्राउंड क्षेत्र में वाहनों का प्रवेश नहीं होगा।

– घास बाजार से चौमुखीपुल, डालू मोदी बाजार, मोचीपुरा से गुलाब चक्कर भी नो व्हीकल जोन रहेगा।

– पार्किंग व्यवस्था वीआईपी वाहनों की पार्किंग पोलोग्राउंड के सामने होगी। बाकी चार पहिया वाहनों की पार्किंग आंबेडकर मैदान में होगी। दो पहिया वाहनों की पार्किंग बीमा अस्पताल परिसर। 

रतलाम जिला भाजपा का आह्वान

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव 21 दिसंबर 2024 को रतलाम प्रवास पर आ रहे है। नगर आगमन पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने बताया कि मुख्यमंत्री सुबह 10:30 बजे बंजली हवाई पट्टी पर उतरेगे।  इसके पश्चात् वे सड़क मार्ग से रैली के माध्यम से नेहरू स्टेडियम पहुंचेगे। मार्ग मे भाजपा एवं शहरवासियों द्वारा जगह-जगह डॉ. यादव का स्वागत किया जाएगा। जिलाध्यक्ष उपाध्याय,  सांसद अनिता चौहान, सुधीर गुप्ता एवं अनिल फिरोजिया, कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप, विधायक डॉ. राजेन्द्र पांण्डेय, डॉ. चिंतामणि मालवीय, मथुरालाल डामर, जिला महामंत्री निर्मल कटारिया एवं संगीता चारेल सहित समस्त जिला , मंडल, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं एवं शहरवासियों से इस अवसर अधिक से अधिक उपस्थित होकर मुख्यमंत्री के भव्य स्वागत का आह्वान किया है| यह जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने दी। 

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!