रतलाम जिले में सुबह से मूसलाधार बारिश : सैलाना में मकान ढहे तो ग्राम हतनारा मलेनी रौद्र रूप में

- तेज बारिश से अंचल में त्राहि त्राहि, फसले चौपट, तालाब-कुएं ओवरफ्लो,  केदारेश्वर झरना फिर अपने वेग पर 

Advertisements
Advertisements

चेतन्य मालवीय, रतलाम /सैलाना। रतलाम जिले में सुबह से तेज मूसलाधार बारिश का दौर जारी है। जिले में मंगलवार सुबह से जारी बारिश के दौर से मानसून में अभी तक औसतन 35 इंच बारिश दर्ज की जा चुकी है। पिछले वर्ष की तुलना में आज दिनांक तक हुई बारिश की तुलना में जिले में अभी तक 2 इंच अधिक बारिश दर्ज हुई है। मौसम विभाग अनुसार आगामी 2 दिन तक रतलाम जिले में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। 

Advertisements
Advertisements
Advertisements

सैलाना क्षेत्र में लगातार हो रही तेज बारिश के चलते अंचल में जन जीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया है। किसानों की मानें  खेतों में खड़ी फसलें लगभग चौपट हो चुकी है।आसपास क्षेत्र के गांवों में कच्चे मकानों ने भी अब दम तोड़ना शुरू कर दिया है।मंगलवार अल सुबह से बारिश ने अपना रौद्र रूप दिखा दिया है। रतलाम जिले में चारो तरफ पानी ही पानी ने आमजन को घर मे रहने के लिए मजबूर कर दिया है। इधर बाजार में ग्राहकी लगभग ठप्प सी नजर आ रही है। जिले के पिपलोदा थाना क्षेत्र के ग्राम हतनारा में मलेनी नदी रौद्र रूप में नजर आ रही है। प्रशासन की उदासीनता का आलम यह है कि यहां कुछ युवा जान जोखिम में डाल कर उफनती नदी में तैर रहे है। बता दें कि इसी नदी में हाल ही में एक वृद्ध महिला और एक बालिका बह चुके है। इसके अलावा पांच दिन पहले रेलिंग से संतुलन बिगड़ने पर गिरी काजल की तलाश में जुटी टीम के हाथ अब तक खाली हैं। 

Advertisements
Advertisements
Advertisements

झरनों को देखने के लिए पहुंच रही भीड़ 

सैलाना क्षेत्र के दोनो केदारेश्वरो मंदिरों के झरनो ने मंगलवार को पूरे साल का रिकार्ड तोड़ते हुए पूरे वेग के साथ बहे रहे हैं। झरनों को देखने के लिए नगर व आसपास के लोगो का जमावड़ा हो रहा है। सैलाना थाना प्रभारी सुरेन्द्र सिंह गडरिया ने सुरक्षा की दृष्टि से दोनो जगह पुलिस जवानों की ड्यूटी लगाई। आसपास के अंचल के कुछ गांवों में कच्चे मकानों पर भी इस आफत की बारिश ने कहर बरपाते हुए उन्हें ढहा दिया है।

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!