25 C
Ratlām
Thursday, September 28, 2023

जलवितरण गड़बड़ी : कार्यपालन यंत्री शेख को हटाया, विधायक काश्यप बोले नियमित जल सप्लाई सुनिश्चित करें

- Advertisement -

रतलाम, वन्देमातरम् न्यूज।
शहर में भीषण रूप से गड़बड़ाई जल वितरण व्यवस्था के चलते शहर विधायक चेतन्य काश्यप की नाराजगी नगर-निगम के आला अधिकारियों के खिलाफ देखने को मिली।जल प्रदाय की समीक्षा में विधायक काश्यप ने कलेक्टर एवं नगर निगम प्रशासक कुमार पुरुषोत्तम, निगमायुक्त सोमनाथ झारिया के साथ बैठक लेकर व्यवस्था तत्काल प्रभाव से सुधारने के निर्देश दिए। बैठक उपरांत वरिष्ठ अधिकारियों ने विधायक काश्यप की नाराजगी भांपते हुए तत्काल प्रभाव से जल प्रदाय व्यवस्था के प्रभारी कार्यपालन यंत्री एमएच शेख को दायित्व से हटाने का आदेश जारी कर दिया।
शहर विधायक काश्यप द्वारा जल प्रदाय व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की गई। व्यवस्था गड़बड़ाने के कारण नगर निगम की जल प्रदाय व्यवस्था के प्रभारी कार्यपालन यंत्री शेख को हटाकर निगम प्रशासक और निगमायुक्त जवाबदेही से बचने की कोशिश की, जो की शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है। विधायक काश्यप ने निर्देशित किया कि शहर में जल प्रदाय के संबंध में जो भी तकनीकी समस्याएं हैं अथवा स्टाफ संबंधी समस्या है उनका तत्काल समाधान किया जाए। जिन क्षेत्रों में जल प्रदाय ठीक ढंग से नहीं हो पा रहा है, वहां टैंकरों से पानी पहुंचाने की व्यवस्था करें। नगर निगम के मोरवानी तथा धोलावाड़ स्टेशन पर सप्लाई की सतत मॉनीटरिंग की जाए और शहर में जल प्रदाय नियमित रूप से हो।
बैठक में विधायक काश्यप द्वारा वर्षा पूर्व नालों की सफाई का कार्य अभियान के रूप में करने के निर्देश दिए। इसके अलावा भवन निर्माण के दौरान वार्ड उपयंत्रियों द्वारा जनता को परेशान करने पर तीखे तेवर में कार्रवाई के निर्देश जारी किए।

- Advertisement -
Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected by VandeMatram News