दमनकारी नीतियों को नही सहेंगे, साझा संघर्ष करना होगा

Advertisements
Advertisements

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
एमआर दिवस वरिष्ठ कॉमरेड सुरेश गुप्ता के मुख्य आथित्य में मनाया गया। केंद्र सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ सभी एकजुट हुए।
शाखा अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने बताया कि वर्तमान दौर में केंद्र सरकार की दमनकारी नीतियों व श्रम कानूनों मे बदलाव के कारण उद्योगपति मनमाने तरीको से कटनी छटनी कर रहे, वेतन भत्तों में कटौती कर रहे, अनावश्यक दवाब बना कर बिक्री के लिए बाध्य कर रहे हैं। साथ ही अवकाश के दिनों में संस्थानों से बैठक आयोजित करना, नए साथियों को न्यूनतम वेतन न देना व ठेकेदारी व्यवस्था को बढ़ावा देना, हायर एंड फायर की नीति से शोषण जैसी कई समस्याओं से दवा प्रतिनिधि को जूझना पड़ रहा हैं। कामरेड सुरेश गुप्ता ने कहा कि वर्तमान दौर मे संगठित होकर संघर्ष करना होगा। दवा उद्योग मे दमनकारी नीतियों के खिलाफ सांझा संघर्ष करना होगा। इस अवसर पर संजय व्यास, राहुल जाधव, विपिन कसेरा, चिंटू कुमार, किशोर कुमार उपस्थित थे। संचालन शाखा सचिव हरीश सोनी ने किया। आभार कॉमरेड निखिल मिश्रा ने माना।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!