– भाजपा का 22 मार्च तक चलेगा बूथ विजय अभियान, जिलाध्यक्ष ने ली IT की बैठक
रतलाम वंदेमातरम् न्यूज। लोकसभा चुनाव -2024 (Lok Sabha Elections-2024) को लेकर रतलाम संसदीय क्षेत्र में भाजपा ने प्रत्याशी अनीता चौहान की घोषणा के साथ मैदानी तैयारी जोर-शोर से शुरू कर दी है। इधर चुनाव की तारीखों की घोषणा होने के बाद भी कांग्रेस प्रत्याशी के नाम पर अभी तक असमंजस बरकरार है। कांग्रेस की सूची में पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया और पूर्व विधायक हर्ष विजय गेहलोत के नामों में से किसी एक नाम पर मुहर लगने की संभावना है। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय के नेतृत्व में रतलाम जिले में लोकसभा चुनाव -2024 (Lok Sabha Elections-2024) 22 मार्च तक बूथ विजय अभियान चलाया जा रहा है और कार्यकर्ताओं से संवाद कर नई ऊर्जा संचारित की जा रही है।
लोकसभा चुनाव -2024 (Lok Sabha Elections-2024) के मोड में आ चुकी भाजपा ने आईटी एवं सोशल मीडिया विभाग की महत्वपूर्ण बैठक ली। इसमें बूथ विजय संकल्प अभियान एवं लाभार्थी समृद्धि संपर्क कार्यक्रम में पदाधिकारियो की महत्वपूर्ण भूमिका पर चर्चा हुई। इस दौरान जिला प्रभारी प्रदीप पांडे, जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, जिला महामंत्री निर्मल कटारिया आईटी प्रदेश सहसंयोजक सोमेश पालीवाल सोशल मीडिया जिला संयोजक करण वशिष्ठ आईटी जिला संयोजक नीलेश राव ने विचार रखे। बैठक में तन्मय त्रिवेदी, भरत व्यास, विवेक शर्मा, मितेश अग्रवाल, अमित रायकवाल, शुभम टाक, सुधांशु व्यास, पवनदास बैरागी, विनोद चौहान आदि उपस्थित रहे । बता दें कि लोकसभा चुनाव-2024 (Lok Sabha Elections-2024) के लिए पूरे जिलें मे 22 मार्च तक भाजपा का बूथ विजय अभियान भी चलाया जा रहा है। इस अभियान मे पार्टी नेता, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता बूथ स्तर पर प्रवास कर कार्यकर्ताओं से संवाद कर उनमें ऊर्जा संचारित करने में जुटे है। अभियान के तहत् प्रत्येक कार्यकर्ता 10 दिन तक प्रतिदिन 2 घंटे बूथ पर समय दे रहा है और प्रति बूथ 370 मत बढ़ाने का लक्ष्य के साथ कार्य किया जा रहा है।

लक्ष्य के साथ किया जा रहा हर बूथ पर कार्य
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने वंदेमातरम् न्यूज से चर्चा कर बताया कि बूथ विजय अभियान का लक्ष्य हर बूथ पर 370 मत बढ़ाने का है। इसकें लिए कार्यकर्ता बूथ स्तर पर क्षेंत्र वासियों से संवाद करेगे और देश मे फिर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे सरकार बनाने का आव्हान् कर रहे हैं। अभियान के साथ बूथ क्षेत्र के सभी पूर्व एवं वर्तमान जनप्रतिनिधियों से सम्पर्क करके कमल, सेल्फी, दुपट्टे से स्वागत एवं भाजपा को लोगो को जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष उपाध्याय ने बताया कि बूथ विजय अभियान में पन्ना प्रमुखों की बैठक, युवा, महिला, लाभार्थी संपर्क भी किया जा रहा है। बूथ क्षेत्र के मठ, मंदिर, आश्रम और धार्मिक स्थलों पर जाने के साथ धार्मिक आयोजनों में भागीदारी की जा रही है। इस दौरान दीवार लेखन, स्वच्छता अभियान और अन्य कार्य भी प्रमुखता से शामिल है। आंगनवाडी कार्यकर्ता, आशा-उषा कार्यकर्ता, पटवारी रोजगार सहायक शिक्षक आदि से संपर्क कर फीडबैक लेने के साथ ग्रामों में किसानों की चौपाल और शहरों में व्यापारियों एवं अन्य प्रतिष्ठित लोगों से संपर्क कर भाजपा के पक्ष में मतदान का आव्हान भी किया जा रहा है।
भाजपा ने जिला टोली का भी कर दिया गठन
जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि जिले में बूथ विजय अभियान के लिए जिला टोली का गठन भी किया गया है। इसमें जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, जिला महामंत्री निर्मल कटारिया, जिला उपाध्यक्ष लाल बहादुर पाटीदार, जिला मंत्री कीर्ति शरण सिंह , सोशल मीडिया जिला संयोजक करन वशिष्ठ, आईटी विभाग जिला संयोजक नीलेश राव शामिल किए गए है। इसी प्रकार जिले के सभी 24 मंडलों मे मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व मे मंडल टोलियों का गठन किया गया है।
भाजपा का दीवार लेखन से शुरुआत
बूथ विजय अभियान की जिलें मे शुरुआत 13 मार्च से हो गई है। अभियान के तहत् जिला टोली के सदस्यों ने दीवार लेखन की शुरुआत की इसमें एक बार फिर से मोदी सरकार और अब की बार 400 पार के नारों के साथ कमल का फूल चित्रित किया। इस दौरान जिला प्रभारी पांण्डेय, जिला अध्यक्ष उपाध्याय एवं जिला टोली के सदस्यगण के साथ पार्टी कार्यकर्ता भी अलग अलग बूथों पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे हैं। इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी लोकसभा प्रबंधन समिति में न्यायिक प्रक्रिया एवं चुनाव आयोग से समन्वय कार्य हेतु सहप्रभारी नियुक्ति किए गए है। न्यायिक प्रक्रिया एवं चुनाव आयोग से समन्वय कार्य हेतु प्रभारी नितीन लोढ़ा रहेगे। उनके साथ कन्हैयालाल पाटीदार रतलाम एवं पंकज राठौर सैलाना, सहप्रभारी नियुक्त किये गए है।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


