16.7 C
Ratlām

रतलाम पहुंचे मुख्यमंत्री :  हेलीपैड पर डॉ. यादव की कैबिनेट मंत्री  काश्यप व जिलाध्यक्ष उपाध्याय ने की अगवानी

रतलाम पहुंचे मुख्यमंत्री :  हेलीपैड पर डॉ. यादव की कैबिनेट मंत्री  काश्यप व जिलाध्यक्ष उपाध्याय ने की अगवानी

– मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से जिलाध्यक्ष उपाध्याय को ले गए साथ

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।  मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जेट विमान से सोमवार को रतलाम में बंजली हवाई पट्टी पर पहुंचे। यहां सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप एवं भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय सहित ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर ने मुख्यमंत्री की अगवानी की। डॉ. यादव कुछ समय रतलाम में रूककर हेलीकॉप्टर से ताल में रोड शो में शामिल होने के लिए रवाना हुए। मुख्यमंत्री अपने साथ भाजपा जिलाध्यक्ष उपाध्याय को भी हेलिकॉप्टर से लेकर गए।

निर्धारित कार्यक्रम अनुसार उज्जैन-आलोट लोकसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को चुनाव प्रचार के लिए पहुंचना था। वह ताल में भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी अनिल फिरोजिया के समर्थन में रोड़ शो करेंगे और सभा को संबोधित करेंगे। जिला मीडिया प्रभारी त्रिपाठी ने बताया कि ताल में मुख्यमंत्री डॉ. यादव का रोड़ शो आरंभ होगा, जो प्रमुख मार्गों से होकर आलोट नाका पहुंचकर सभा में परिवर्तित हो जाएगा। रोड़ शो एवं सभा में मुख्यमंत्री के साथ सांसद प्रत्याशी फिरोजिया, आलोट विधायक डॉ. चिंतामणी मालवीय, भाजपा जिलाध्यक्ष उपाध्याय, विधानसभा प्रभारी कान सिंह चौहान एवं विधानसभा संयोजक नंदन राज जैन भी उपस्थित थे।

रतलाम में मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत

बंजली हवाई पट्टी पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव का भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों ने आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री निर्मल कटारिया, संगीता चारेल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आशा मौर्य, अशोक पोरवाल, निमिष व्यास, पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल मौर्य, बजरंग पुरोहित, ईश्वरलाल पाटीदार, पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, पूर्व जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष अशोक चौटाला, जिला उपाध्यक्ष सुनील सारस्वत, लाल बहादुर पाटीदार, जिला मंत्री सोना शर्मा, पदमा जायसवाल, जिला कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी, जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा, जिला भंडार प्रमुख दशरथ पाटीदार, जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी, सह प्रभारी निलेश बाफना, विधानसभा संयोजक प्रहलाद राठौड़, मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, विनोद यादव, आदित्य डागा, दिनेश धाकड़, राजेंद्र जाट, महामंत्री हेमंत राहोरी, महिला मोर्चा प्रदेश सदस्य अनीता कटारिया, प्रबंध समिति सदस्य प्रवीण सोनी, आईटी सेल प्रदेश सह संयोजक सोमेश पालीवाल, खेल प्रकोष्ठ प्रदेश सह संयोजक यतेंद्र भारद्वाज, जिला संयोजक निलेश राव, जिला सोशल मीडिया संयोजक करण वशिष्ठ, अल्प संख्यक मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष इब्राहिम शैरानी, जिलाध्यक्ष मंसूर जमादार, राहुल निंदाने, शंकरलाल पाटीदार, भंवरलाल डोडियार, संजय शर्मा मालिक आदि मौजूद थे।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!