रतलाम में कुश्ती का महाकुंभ आज  : डेढ़ सो पहलवानों के बीच होगा रोमांचक मुकाबला

रतलाम में कुश्ती का महाकुंभ आज  : डेढ़ सो पहलवानों के बीच होगा रोमांचक मुकाबला

– केसरी स्पर्धा में 15 महिला पहलवान भी दिखाएंगी अपना हुनर 

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। त्रिवेणी मेला मैदान में दो दिनी जिला केसरी कुश्ती स्पर्धा 18 जनवरी 2025 से शुरू होगी। इसके पहले शुक्रवार को मानस भवन में पहलवानों का वजन किया गया। बालक और बालिका अलग-अलग वर्ग में होने वाली इस स्पर्धा के लिए जावरा, रतलाम ग्रामीण सहित जिलेभर से आए 150 पहलवानों ने वजन कराया। इसमें 15 महिला पहलवान भी शामिल हैं। सुबह 10 बजे से वजन शुरू हुआ जो दोपहर दो बजे तक चला।

यह कुश्ती स्पर्धा पुरुष वर्ग में 30 से 70 किलो वजन और महिला में 40 से 55 किलो वजन में होगी। वहीं तीसरा वर्ग ओपन रहेगा। यह ओपन फार ऑल होगी। स्पर्धा का शुभारंभ सुबह 10 बजे से होगा। इसके बाद कुश्ती के मुकाबले होंगे। ये मुकाबले शाम 6 बजे तक चलेंगे। लंबे समय बाद रतलाम जिला केसरी कुश्ती स्पर्धा होने से पहलवान उत्साहित हैं। इसके लिए शुक्रवार को दिनभर तैयारी चलती रही। रविवार को कुश्ती का फाइनल मुकाबला होगा। कन्हैयालाल राठौड़ की स्मृति में भाजपा खेल प्रकोष्ठ की ओर से होने वाली इस स्पर्धा के वजन के दौरान स्पर्धा संयोजक नितिन राठौड़, अनुज शर्मा, आरसी तिवारी, मांगीलाल नागावत, शीतल सेन, सुरेश माथुर, अंतर्राष्ट्रीय निर्णायक विनय जगराम, मनीष खंडेराव सहित बड़ी संख्या में व्यायामशाला के उस्ताद एवं खलीफा उपस्थित थे।

5 साल बाद हो रही ऐसे स्पर्धा

रतलाम जिला कुश्ती संघ के राजीव रावत ने बताया कि जिला केसरी कुश्ती स्पर्धा करीब 5 साल बाद हो रही है। इसके पहले यह स्पर्धा वर्ष 2020 में हुई थी। इसके बाद अब स्पर्धा में जिला केसरी बनने के लिए कुश्ती के मुकाबले होंगे। इससे पहलवानों में वजन के साथ ही कुश्ती के लिए भी उत्साह बना हुआ है।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!