22.3 C
Ratlām

Ratlam : दिल्ली में दलित युवक की Murder पर आक्रोश 

- राष्ट्रपति के नाम रतलाम जिला प्रशासन को सौंपे ज्ञापन में दोषियों को फांसी और पीड़ित परिवार को 1 करोड़ मुआवजे की मांग

Outrage over murder in Ratlam

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। दिल्ली के उत्तमनगर क्षेत्र में होली के दिन दलित युवक तरुण खटीक की निर्मम हत्या की घटना को लेकर देशभर में आक्रोश देखा जा रहा है। इसी क्रम में रतलाम (Ratlam) में नागरिकों एवं सामाजिक संगठनों ने राष्ट्रपति के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

रतलाम (Ratlam) में सौंपे ज्ञापन में कहा गया कि होली जैसे पावन पर्व के दिन हुई यह दर्दनाक घटना न केवल मानवता को शर्मसार करती है, बल्कि समाज में भय और असुरक्षा का माहौल भी पैदा करती है। इस जघन्य अपराध से पूरे देश का समाज आहत है और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग कर रहा है।ज्ञापन के माध्यम से सरकार से मांग की गई कि इस मामले में सभी आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाया जाए और उन्हें कठोरतम दंड, फांसी की सजा दिलाई जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके। इस दौरान रतलाम (Ratlam) खटीक समाज युवा समिति के निखिल बोरीवाल,मनोज खोईवाल,भरत सोलंकी,धर्मेंद्र खोईवाल,समरथ बागड़ी,पंकज बागड़ी,कृष्णा खोईवाल,शुभम पहाड़िया,तेजमल बोरीवाल,संतोष नेका,काना नागोरा,कुलदीप नेका,मनीष बोरीवाल आदि समाजजन प्रमुख रूप से उपस्थित थे। 

पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता की मांग

ज्ञापन में यह भी मांग की गई कि मृतक तरुण खटीक के परिवार को कम से कम 1 करोड़ रुपये का आर्थिक मुआवजा दिया जाए तथा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी प्रदान की जाए, जिससे उनका भविष्य सुरक्षित हो सके।

दोषियों की संपत्ति पर सख्त कार्रवाई की मांग

ज्ञापन में आरोपियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग करते हुए कहा गया कि दोषियों की अवैध संपत्तियों और घरों पर बुलडोजर चलाकर कठोर कार्रवाई की जाए, ताकि अपराधियों को कड़ा संदेश मिल सके। ज्ञापन सौंपने वालों ने विश्वास जताया कि सरकार इस गंभीर घटना को संज्ञान में लेकर पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय दिलाने के लिए आवश्यक कदम उठाएगी।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!