Ratlam : टैक्स बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस का घेराव, प्रदर्शन के दौरान सड़कों पर फैले पानी के पाउच

- बजट सम्मेलन से पहले गरमाई सियासत, विरोध के दौरान स्वच्छता को भूले कांग्रेसी 

Congress Protest in Ratlam

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम (Ratlam) नगर निगम में 7 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित बजट सम्मेलन से पहले शहर की राजनीति गर्माने लगी है। सोमवार को कांग्रेस ने टैक्स बढ़ोतरी और कथित जनविरोधी प्रस्तावों के विरोध में रतलाम नगर निगम का घेराव कर प्रदर्शन किया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ रैली निकालते हुए निगम परिसर तक पहुंचकर नारेबाजी की। हालांकि प्रदर्शन के दौरान स्वच्छता को लेकर सवाल भी उठे। भीषण गर्मी में कार्यकर्ताओं के लिए पानी के पाउच की व्यवस्था की गई थी, लेकिन पानी पीने के बाद कई पाउच सड़क और निगम परिसर में ही फेंक दिए गए। प्रदर्शन खत्म होने के बाद फैली गंदगी को देखकर निगमकर्मियों और स्थानीय लोगों ने इस पर आपत्ति जताई।

शहीद चौक से शुरू हुई रैली

सुबह करीब 11 बजे कांग्रेस कार्यकर्ता शहीद चौक (शहर सराय) पर एकत्रित हुए। यहां से रैली के रूप में नारेबाजी करते हुए सभी नगर निगम कार्यालय की ओर बढ़े। प्रदर्शन से पहले कांग्रेस पदाधिकारियों ने बैठक कर आंदोलन की रणनीति भी तय की थी। कार्यकर्ताओं का कहना था कि जनता के हितों के खिलाफ किसी भी प्रस्ताव को पारित नहीं होने दिया जाएगा।

गेट खोलकर निगम परिसर में प्रवेश

20260406 161845

प्रदर्शन को देखते हुए रतलाम (Ratlam) नगर निगम प्रशासन ने एहतियातन मुख्य गेट पर ताला लगा दिया था। जब रैली निगम कार्यालय पहुंची तो कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी। इसी दौरान कांग्रेस महामंत्री राजीव रावत और पूर्व प्रदेश सचिव मंसूर अली पटौदी ने गेट को धक्का देकर खोल दिया, जिसके बाद बड़ी संख्या में कार्यकर्ता परिसर के भीतर पहुंच गए।

टैक्स बढ़ाने के प्रस्ताव का विरोध

रतलाम (Ratlam) शहर कांग्रेस अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा ने कहा कि मंगलवार को होने वाले बजट सम्मेलन में टैक्स बढ़ाने सहित कई ऐसे प्रस्ताव लाए जाने की संभावना है, जो जनता के हितों के खिलाफ हैं। उनका कहना है कि पहले से ही महंगाई, सीवरेज और अन्य मूलभूत समस्याओं से जूझ रही जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालना उचित नहीं है, इसलिए कांग्रेस ने इसके विरोध में प्रदर्शन किया।

गंदगी पर सवाल, जवाब में टालमटोल

प्रदर्शन के दौरान सड़कों और परिसर में फैले पानी के खाली पाउच को लेकर जब सवाल उठाए गए, तो कांग्रेस ने इस मुद्दे को हंसी में टाल दिया। वहीं स्थानीय लोगों का कहना था कि स्वच्छता की बात करने वाले नेताओं को विरोध प्रदर्शन के दौरान भी साफ-सफाई का ध्यान रखना चाहिए।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!