Ratlam : समरसता महाआरती का आज भव्य आयोजन, सामाजिक एकता का देंगे संदेश

- भारत माता मंदिर उद्यान में शाम 5 बजे होगा आयोजन, संतों व जनप्रतिनिधियों की रहेगी विशेष उपस्थिति

Maha Aarti in Ratlam Today

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। आदि गुरु शंकराचार्य जी की जयंती की पूर्व संध्या और भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के पावन अवसर पर रतलाम (Ratlam) शहर में सामाजिक एकता, समरसता और जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “समरसता महाआरती” का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन अखिल भारतीय दसनाम गोस्वामी समाज (युवा शाखा, म.प्र.) द्वारा किया जा रहा है।

आयोजन समिति के अनुसार, इस महाआरती का उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों को एक मंच पर लाकर समरसता और एकता का संदेश देना है। उल्लेखनीय है कि यह आयोजन मध्यप्रदेश के विभिन्न शहरों में भी किया जा रहा है, इसी श्रृंखला में रतलाम (Ratlam) में भी इसका आयोजन रखा गया है। कार्यक्रम में संत परमपूज्य दंडी स्वामी श्री आत्मानंदजी सरस्वती (दंडीस्वामी आश्रम, झूंझरी मठ) मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं श्री संजय शिवशंकर दवे (पीठाधीश्वर, वैदिक जागृति पीठ) विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, महापौर प्रह्लाद पटेल, प्रेस क्लब अध्यक्ष मुकेश पुरी गोस्वामी, राजेश गोस्वामी (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष), संजय पुरी गोस्वामी सहित अनेक जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।

भारत माता मंदिर उद्यान में महाआरती

मंगलवार को शाम 5 बजे भारत माता मंदिर उद्यान, अलकापुरी चौराहा, रतलाम (Ratlam) में किया जाएगा। आयोजकों ने शहरवासियों, विभिन्न सामाजिक संगठनों और सनातन संस्कृति के अनुयायियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। कार्यक्रम के प्रभारी विक्रम गिरि गोस्वामी, निरंजन गिरि गोस्वामी, मनोहर पुरी गोस्वामी (पिपलोदा), राजेश गोस्वामी और अभिषेक गिरि हैं। आयोजन की संपूर्ण जिम्मेदारी अखिल भारतीय दसनाम गोस्वामी समाज (युवा शाखा, रतलाम) द्वारा संभाली जा रही है।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!