Ratlam : निगम का विशेष सम्मेलन आज, ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ पर  विशेष चर्चा

- महिला सशक्तिकरण पखवाड़े के तहत आयोजन, जनप्रतिनिधियों की रहेगी सहभागिता

'Nari Shakti Vandan Adhiniyam' in Ratlam

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम (Ratlam) नगर निगम का विशेष सम्मेलन निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा की अध्यक्षता में 18 अप्रैल की सुबह 11 बजे निगम सभागृह में आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन में डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ होगा, जिसके बाद ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ पर विशेष चर्चा की जाएगी।

यह आयोजन मध्यप्रदेश शासन के नगरीय विकास एवं आवास विभाग के निर्देशानुसार 10 से 25 अप्रैल 2026 तक मनाए जा रहे ‘नारी शक्ति वंदन पखवाड़े’ के अंतर्गत किया जा रहा है। इस दौरान महिला सशक्तिकरण और उनकी लोकतांत्रिक भागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। सम्मेलन में महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया में समान अवसर देने, राजनीति और शासन व्यवस्था में उनकी भागीदारी बढ़ाने तथा महिला आरक्षण के महत्व पर विचार-विमर्श होगा। साथ ही देश में ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के पूर्ण क्रियान्वयन को लेकर चर्चा की जाएगी। बताया गया कि समाज और राष्ट्र की प्रगति तभी संभव है, जब आधी आबादी को नेतृत्व और निर्णय लेने के समान अवसर प्राप्त हों। 

रतलाम (Ratlam) नगर निगम सम्मेलन में महिला आरक्षण के प्रभावी क्रियान्वयन, लोकतांत्रिक संस्थाओं में महिलाओं की बढ़ती भूमिका और समाज में नई ऊर्जा के संचार जैसे विषयों पर भी चर्चा होगी। निगम प्रशासन ने सभी संबंधितों से सम्मेलन में सहभागिता की अपील की है।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!