
रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। कान्यकुब्ज समाज रतलाम (Ratlam) द्वारा मेधावी विद्यार्थियों एवं वरिष्ठजनों के सम्मान के लिए आयोजित प्रतिभा सम्मान एवं वरिष्ठजन सम्मान समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह की अध्यक्षता सतीश वाचपेई ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. अवधेश अवस्थी एवं डॉ. अनामिका अवस्थी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में कक्षा 5वीं, 8वीं, 10वीं एवं 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों के साथ उनके अभिभावकों का भी सम्मान कर उनकी भूमिका की सराहना की गई। समारोह के दौरान समाज के वरिष्ठजनों के सम्मान के साथ मेधावी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया गया। वक्ताओं ने शिक्षा, संस्कार और सामाजिक एकता के महत्व पर बल देते हुए विद्यार्थियों से निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर समाज और देश का नाम रोशन करने का आह्वान किया।
समारोह समाज के अध्यक्ष कौशल किशोर द्विवेदी एवं महिला अध्यक्ष रक्षा मिश्रा के सान्निध्य में हुआ। कार्यक्रम में डॉ. हेमंत तिवारी, संजय राज दुबे सहित समाज के अनेक गणमान्य सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. मुनीन्द्र दुबे ने किया। अंत में पूर्णिमा तिवारी ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


