Ratlam : नौ मंडलों में गूंजा संगठन मजबूती का संकल्प, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने कसी कमर

- संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने जुटा भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा

Advertisements
Ratlam BJP Backward Classes Morcha

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम (Ratlam) जिले की भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने एवं आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर आलोट एवं सैलाना विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडलों में कामकाजी बैठकें आयोजित की गईं। बैठकों में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने तथा आगामी चुनावों में पूरी ताकत के साथ जुटने का आह्वान किया गया।

आलोट विधानसभा क्षेत्र में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की चार मंडलों (बड़ावदा, ताल, जोगनिया माताजी एवं खारवा कला मंडल) की कामकाजी बैठकें हुईं। वहीं सैलाना विधानसभा के सभी पांच मंडलों (सरवन-बेड़दा, सैलाना-शिवगढ़, राजपुरा माताजी, बाजना एवं रावटी मंडल) में भी मंडल बैठकों का आयोजन किया गया। इस प्रकार दोनों विधानसभा क्षेत्रों के कुल नौ मंडलों में संगठनात्मक बैठकें सम्पन्न हुईं।

एक पेड़ माँ के नाम अभियान में पौधारोपण

20260809 151016

सैलाना विधानसभा के सभी मंडलों में बैठकों के साथ “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत पौधारोपण भी किया गया। कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण के साथ संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। बैठकों में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष संदीप यादव, जिला महामंत्री चेतन टाक, जिला उपाध्यक्ष, सुरेश गुर्जर, वरिष्ठ नेता नंदकिशोर महावर, जिला उपाध्यक्ष, महेश टाक, जिला उपाध्यक्ष श्यामलाल राठौर, जिला मंत्री रवि कसेरा, सह प्रभारी नंदकिशोर माली एवं ईश्वर सेन सहित भाजपा मंडल अध्यक्ष, जिला एवं जनपद पंचायत के जनप्रतिनिधिगण, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के मंडल अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठकों में पदाधिकारियों की जुबानी

1) भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष संदीप यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस की कार्यप्रणाली एवं उसके राजनीतिक इतिहास पर विचार व्यक्त किए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

2) जिला महामंत्री चेतन टाक ने बूथ रचना को मजबूत करने तथा बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि मजबूत बूथ संगठन ही पार्टी की सफलता का आधार है। कार्यकर्ताओं को आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक बूथ पर प्रभावी ढंग से कार्य करने और संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक गति देने का आह्वान किया गया।

एकजुटता के साथ कार्य करने का लिया संकल्प

20260809 151052

बैठकों के दौरान भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत करने, जनहित के मुद्दों को लेकर सक्रिय रहने तथा आगामी चुनाव में पूरी सक्रियता एवं एकजुटता के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के सफल संचालन एवं समन्वय के लिए सैलाना विधानसभा में प्रभारी श्यामलाल राठौर (जिला उपाध्यक्ष) एवं सह प्रभारी रवि कसेरा (जिला मंत्री) को दायित्व सौंपा गया था। वहीं आलोट विधानसभा की बैठकों में भी निर्धारित प्रभारियों एवं पदाधिकारियों ने संगठनात्मक समन्वय की जिम्मेदारी निभाई।

Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!