Ratlam : 36 घंटे बाद भी युवक को नहीं तलाश सके गोताखोर, उज्जैन से आई टीम भी नाकाम

- तालाब पार करने की शर्त में डूबा था युवक, अब वाटरप्रूफ कैमरों से सर्चिंग

Advertisements
Advertisements
Ratlam

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। मध्य प्रदेश के रतलाम (Ratlam) में प्रसिद्ध कालिका माता मंदिर परिसर के झाली तालाब में गुरुवार रात डूबे 22 वर्षीय सोनू बैरागी का अब तक पता नहीं चल पाया। खास बात यह है कि आपात सेवाओं के लिए तैनात गोताखोर भी लापता युवक को 36 घंटे बाद भी नहीं तलाश सके। उज्जैन से आई टीम को भी सफलता हाथ नहीं लगी है। अब दमकल टीम वाटर प्रूफ कैमरों की सहायता लेकर तालाब में सर्चिंग कर रही है।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, दोस्तों के बीच तालाब पार करने की शर्त लगी थी। इसी दौरान सोनू पानी में कूद गया। सोनू रायसेन जिले के ग्राम सालेरा का रहने वाला था और रतलाम में कालिका माता नवरात्रि मेले में झूले पर काम करता था। घटना का एक वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें युवक तालाब के बीच तक जाता दिखाई दे रहा है। किनारे पर उसके कुछ दोस्त भी खड़े नजर आ रहे हैं, लेकिन युवक के डूबने के बाद वे वहां से चले जाते हैं।

तालाब के बीच में फंसकर डूबा

जानकारी के अनुसार, सोनू गुरुवार देर रात करीब 12 बजे अपने कुछ दोस्तों के साथ झाली तालाब पहुंचा था। बताया जा रहा है कि दोस्तों के बीच तालाब पार करने की शर्त लगी थी। इसके बाद सोनू ने रात के अंधेरे में पानी में छलांग लगा दी। वह तैरते हुए तालाब के बीच तक पहुंचा, लेकिन आगे नहीं बढ़ पाया और डूब गया। घटना का वीडियो देवास निवासी सलमान खान ने बनाया है। सलमान का रतलाम में ससुराल है। उसने बताया कि गुरुवार रात करीब 12 बजे वह पत्नी के साथ तालाब घूमने आया था।मंदिर की तरफ वाले किनारे से उसने सामने के घाट पर एक युवक को ठंड में पानी में कूदते देखा। उसने इसका वीडियो बनाना शुरू कर दिया। युवक कुछ दूर तक तैरकर गया, लेकिन बीच में फंस गया। दूसरी तरफ घाट पर उसके दो दोस्त भी दिखाई दे रहे थे। सलमान ने उन्हें आवाज लगाई, लेकिन वे उसे बचाने के लिए आगे नहीं आए।

आधार कार्ड से हुई युवक की पहचान

तालाब किनारे सोनू के कपड़े और चप्पल मिले थे। कपड़ों में मिले पर्स से आधार कार्ड बरामद हुआ, जिसके आधार पर उसकी पहचान हुई। सोनू (22) पिता रंजन बैरागी ग्राम सालेरा, जिला रायसेन का निवासी था। उसके भाई दानकुमार बैरागी ने बताया कि सोनू पिछले छह साल से उज्जैन निवासी अफजल खान के झूले पर काम कर रहा था। इस बार झूला रतलाम के कालिका माता मंदिर परिसर में लगे नवरात्रि मेले में आया था। गुरुवार देर रात सोनू के साथ काम करने वाले रामा सेन ने पिता को फोन कर उसके डूबने की सूचना दी। इसके बाद वे माता-पिता के साथ रतलाम पहुंचे।

70 फीट से ज्यादा गहरा है तालाब

एसडीईआरएफ के प्लाटून कमांडर बद्री मंडलोई ने बताया कि गुरुवार रात 12.20 बजे सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची। रात 3 बजे तक तलाश की गई।शुक्रवार सुबह से शाम 6 बजे तक भी सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन युवक अभी तक नहीं मिला। जिस जगह सोनू के डूबने की बात सामने आई है, वहां तालाब की गहराई 70 फीट से ज्यादा है। आशंका है कि युवक गहराई में फंस गया है। शनिवार सुबह से फिर तलाश शुरू की गई, लेकिन खबर लिखे जाने तक युवक को तलाशा नहीं जा सका। 

Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!