रतलाम रेलवे स्टेशन पर अमानक खाद्य सामग्री की बिक्री, रेलमंत्री को ट्वीट से पहुंची शिकायत, डीआरएम बोले करेंगे कार्रवाई

Advertisements
Advertisements

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
मध्यप्रदेश के रतलाम रेलवे स्टेशन पर अमानक खाद्य सामग्री की बिक्री लगातार बनी हुई है। इसकी शिकायत एक बार फिर ट्वीट कर रेलमंत्री सहित रतलाम रेल मंडल प्रबंधक (डीआरएम), भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) को की गई। शिकायत के बाद हरकत में आए रतलाम रेल मंडल के अधिकारी जांच की बात कह रहे है।
रेल अधिकारियों की अनदेखी के कारण रेलवे स्टेशन पर खाद्य सामग्री स्टालों पर मनमर्जी का आलम व्याप्त है। इस की बानगी एक बार फिर शनिवार को देखने को मिली जब सर्वेश सिंह मंडलोई नाम के व्यक्ति ने स्टेशन पर बिना अवसान तिथी ( मैन्युफैक्चरिंग डेट) व बिना बैच नंबर के मिल रही खाद्य सामग्री की शिकायत ट्वीट कर की। शिकायत के बाद अधिकारी इसकी जांच में जुट गए है। शिकायतकर्ता ने छाछ का पैकेट लिया था, पैकेट पर मैनुफेक्चरिंग डेट ही नही थी। जिसकी फोटो सहित शिकायत उच्चस्तर पर की गई है। शिकायत में यह भी बताया है कि बिना अवसान तिथी के खाद्य सामग्री बेचने पर यात्रियों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। जो छाछ का पैकेट उनके द्वारा खरीदा गया है उसके पीने के बाद सिर में दर्द हो रहा है। बता दें कि रतलाम रेलवे स्टेशन पश्चिम रेल मंडल का सबसे बड़ा जंक्शन है। दिल्ली मुबंई रेल मार्ग का मुख्य मार्ग होने के साथ ही कई ट्रेनों का आवागमन यहां से होता है। पूर्व में यहां पर इस तरह की गड़बड़ियां आ चुकी है। लेकिन जिम्मेदार केवल पेनल्टी तक ही सीमित रहते है। मामले में सीनियर डीसीएम सुनील कुमार मीणा से जानकारी ली तो उनका कहना था अभी तक मामला संज्ञान में नहीं आया है। अगर ऐसा है तो पैनल्टी कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं रेल सूत्रों की माने तो इस मामले में रेल बोर्ड से मंडल के वाणिज्य विभाग को जांच के आदेश दिए गए है। डीआरएम विनीत गुप्ता का कहना था कि मामला गंभीर है। जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!