रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
काश्मीर से अयोध्या तक संत नर्मदानन्द बाबजी की राष्ट्र गौरव यात्रा निकलेगी। यात्रा प्रवास पर रवाना होने के पहले धौंसवास में संतों के आशीर्वाद और शासन की शुभकामनाओं के साथ हुआ यात्रा के लिए रवाना हुए। सनातन सोशल ग्रुप रतलाम द्वारा सन्त श्री का 75 किलो की पुष्पमाला से का स्वागत यात्रा की शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम में सनातन सोश्यल ग्रुप रतलाम द्वारा उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव, रतलाम नगर विधायक चैतन्य काश्यप, रतलाम नगर निगम महापौर प्रहलाद पटेल की उपस्थिति में संत श्री का स्वागत किया। ग्रुप संयोजक मुन्नालाल शर्मा, अध्यक्ष अनिल पुरोहित, ग्रुप के मार्गदर्शक बजरंग पुरोहित, मनोहर पोरवाल, प्रेम उपाध्याय, अनिल झालानी, प्रदीप उपाध्याय, सुभाष सोनी, निमिष व्यास, मोहन मुरलीवाला, कैलाश झालानी, नंदू शर्मा, पवन सोमानी, राजेश माहेश्वरी, बद्रीलाल परिहार, राजेश सक्सेना, अशोक यादव, मोहनलाल धभाई, सन्दीप यादव, बसन्त पण्ड्या, विशाल अग्रवाल, नीलेश सोनी, हितेश कॉमरेड, रवि पंवार, दिनेश राठौड़, पवन मित्तरानी, प्रभु सोलंकी, कोमल सिंह पंवार और उपस्थित सदस्यों द्वारा 75 किलों पुष्पों की माला पहना कर नर्मदानंद का स्वागत किया।
तिरंगा ध्वज यात्रा में रहेगा शामिल
संत श्री नर्मदानंद बापजी का संकल्प था कि जब अयोध्या में श्री राम मंदिर के दिव्य तथा भव्य निर्माण का मार्ग प्रशस्त होगा, तब वे अयोध्या तक एक पदयात्रा करेंगे। इसी के निमित 4 नवंबर 2022 से श्री शंकराचार्य पहाड़ी, श्रीनगर, जम्मू कश्मीर राज्य से अपनी पदयात्रा आरंभ करेंगे। जो कि श्री राम जन्मभूमि अयोध्या में 14 जनवरी 2023 तक पहुंचेंगे। अखंड भारतवर्ष एवं सनातन संस्कृति के प्रतीक भगवा ध्वज एवं तिरंगा ध्वज यात्रा के गौरव बिंदु के रुप में साथ रहेंगे। भगवान श्रीराम इस महान राष्ट्र की आत्मा एवं गौरवशाली पूर्वज होने के कारण भारत माता रथ में विराजमान रहेंगे।
75 प्रमुख नगरों से निकलेंगे
संपूर्ण देश आजादी का 75वां अमृत महोत्सव मना रहा है। यह महोत्सव 15 अगस्त 2023 तक चलने वाला है। यह एक महज संयोग ही है, देश की स्वतंत्रता को 75 वर्ष पूर्ण होने पर, यात्रा भी 75 दिनों में, 75 प्रमुख नगरों/ग्रामों से जुड़कर उन स्थानों अथवा राज्यो के प्रमुख 75 क्रांतिकारी, बलिदानी के नाम स्मरण, जयघोष के साथ आगे बढ़ेगी।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


