रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे केन्द्र सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा 30 मई से 30 जून तक महाजनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए जिला टोली का गठन किया गया है।
अभियान के जिला संयोजक प्रवीण सोनी बनाए गए है। जिला टोली मे भाजपा जिला उपाध्यक्ष लाल बहादुर पाटीदार, उपेन्द्रसिह जाधव, जिला सह कार्यालय मंत्री बद्रीलाल शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी, आईटी विभाग जिला संयोजक नीलेश राव एवं सोशल मीडिया जिला संयोजक करन वशिष्ठ शामिल किए गए है। भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी निलेश बाफना ने बताया
यह गठन भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा ने अभियान हेतु संभाग प्रभारी आलोक शर्मा, जिला प्रभारी प्रदीप पांण्डेय की सहमति से किया है।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


