24.2 C
Ratlām

सशक्ति : सवा करोड़ लाडली को लाभ, किसे दिया काश्यप ने धन्यवाद…?

– चरणबद्ध तरीके से 3000 रुपए दिए जाने का रात 12 बजे सीएम का ऐलान
रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। 
मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के शुभारंभ पर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा एक हजार रुपए की राशि को चरणबद्ध तरीके से भविष्य में बढ़ाकर 3000 रुपए प्रतिमाह करने की घोषणा की। उक्त मुख्यमंत्री की घोषणा पर विधायक चेतन्य काश्यप ने धन्यवाद ज्ञापित किया है। विधायक काश्यप ने बताया कि यह योजना बहनों के जीवन में बहुत बड़ा बदलाव लाएगी। इसके माध्यम से बहने सामाजिक-आर्थिक रूप से सुदृढ़ होगी। इस योजना से महिलाएं सशक्त बनेगी और छोटे-मोटे कामों के लिए उन्हें किसी की ओर का मुंह नहीं देखना पड़ेगा। महिलाओं को सशक्त बनाने की पूरे विश्व की यह एकमात्र योजना है। इसके पूर्व लाडली लक्ष्मी योजना लागू किए जाने से उसके माध्यम से बालिकाओं के जन्म दर में वृद्धि हुई है। अब प्रदेश की सवा करोड़ लाडली बहना को योजना का लाभ देकर उनके खाते में शुरुआती चरण में एक-एक हजार रुपए की राशि अंतरित की गई है।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!