34.3 C
Ratlām
Friday, May 17, 2024

अन्नकूट महोत्सव : व्यंजनों की खुशबू से महके देवालय, 56 प्रकार के व्यंजनों का लगाया भोग

महालक्ष्मी मंदिर, श्री मेहंदीकुई बालाजी मंदिर एवं काशी विश्वनाथ महादेव मंदिर पर हुआ आयोजन

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। दीपोत्सव के बाद शहर के देवालय विभिन्न प्रकार के व्यंजनों की खुशबू से महक रहे हैं। देवालयों पर 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाकर अन्नकूट महोत्सव मनाया जा रहा है। मंगलवार को आंवला नवमी पर शहर के श्री महालक्ष्मी मंदिर, श्री मेहंदीकुई बालाजी मंदिर एवं सिविक सेंटर स्थित श्री काशी विश्वनाथ महादेव मंदिर पर 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाकर महाआरती कर प्रसादी का वितरण किया गया। हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। श्री मेहंदीकुई बालाजी मंदिर में अन्नकूट महोत्सव में विधायक चेतन्य काश्यप शामिल हुए।

IMG 20231121 WA0036

शहर के मध्य माणकचौक स्थित महालक्ष्मी मंदिर पर नोटों की सजावट के बाद मंगलवार को विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाकर सजावट की गई। महालक्ष्मी जी की प्रतिमा का आकर्षक श्रृंगार किया गया। दोपहर 1 बजे भोग लगाकर आरती की गई। इसके बाद प्रसादी का वितरण किया। नगरनिगम तिराहा स्थित श्री मेहंदीकुईबालाजी मंदिर पर दोपहर 12 बजे 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाकर महाआरती की गई। श्री मेहंदीकुई बालाजी की प्रतिमा का ड्रायफ्रूट से आकर्षक श्रृंगार किया गया। 15 क्विंटल मिठाई का भोग लगाया गया। राजीव गांधी सिविक सेंटर स्थित श्री काशी विश्वनाथ महादेव का मनमोहक आकर्षक श्रृंगार कर 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया। महाआरती कर प्रसादी का वितरण की। देवालयों पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसादी ग्रहण की। देवालयों पर देर शाम तक प्रसादी वितरण का क्रम चलता रहा।

विधायक काश्यप ने मेहंदीकुई बालाजी के किए दर्शन

IMG 20231121 WA0037 3

श्री मेहंदीकुई बालाजी मंदिर में आंवला नवमी के अवसर पर आयोजित अन्नकूट महोत्सव में विधायक चेतन्य काश्यप शामिल हुए और बालाजी महाराज के दर्शन-वंदन कर प्रसादी प्राप्त की। इस अवसर पर मनोहर पोरवाल, न्यास के अध्यक्ष बाबूलाल चौधरी, सचिव संजय दलाल, दीपक पटेल, पुष्पेन्द्र खण्डेलवाल, पुनित भारद्वाज, मनीष शर्मा, गोपाल सैनी, दीपक सिसौदिया, जयपाल चौहान, नरेन्द्र देवड़ा मंदिर के पुजारी हितेश पंडित, हार्दिक शर्मा सहित ट्रस्ट मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

KK Sharma
KK Sharmahttp://www.vandematramnews.com
वर्ष - 2005 से निरंतर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 17 वर्ष में सहारा समय, अग्निबाण, सिंघम टाइम्स, नवभारत, राज एक्सप्रेस, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार पत्र और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज में संपादक की भूमिका का दायित्व। वर्तमान में रतलाम प्रेस क्लब में कार्यकारिणी सदस्य। Contact : +91-98270 82998 Email : kkant7382@gmail.com
Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Copyright Content by VM Media Network