
रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए भाजपा लगातार प्रयासरत है। इसी क्रम में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष संदीप यादव ने जिला कार्यकारिणी घोषित कर दी है। 20 सदस्यों वाली नई टीम में रतलाम (Ratlam) शहर से युवा और सक्रिय नेता चेतन टांक को जिला महामंत्री पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। संगठन में नई जिम्मेदारी मिलने के बाद भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नवागत जिला महामंत्री चेतन टांक ने शनिवार को कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप, महापौर प्रहलाद पटेल और भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय से भेंट कर आभार माना और आशीर्वाद लिया।
जिलाध्यक्ष यादव के अनुसार मोर्चा की कार्यकारिणी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार, संभाग प्रभारी सुरेश आर्य, प्रदेश महामंत्री व संभाग प्रभारी नरेंद्र राठौड़ की सहमति से घोषित की गई है। ग्रामीण विधानसभा से सुरेश गुर्जर को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा का महामंत्री बनाया है। कार्यकारिणी में महामंत्री, उपाध्यक्ष, मंत्री, कोषाध्यक्ष, कार्यालय प्रभारी, नीति एवं शोध के अलावा मीडिया, प्रशिक्षण, योजना प्रचार-प्रसार, आईटी सेल, लाभार्थी प्रमुख और मन की बात प्रभारी व सहप्रभारी की भी नियुक्ति की गई है।
कार्यकारिणी में इन्हें सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की नवीन कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी रवि पंवार (रतलाम शहर), सुनील गुर्जर (ग्रामीण), विक्की धाकड़ (ग्रामीण), महेश टांक (आलोट), श्यामलाल राठौड़ (सैलाना), चंद्रप्रकाश सोलंकी (जावरा) को सौंपी है। इसी तरह मंत्री पद का दायित्व नंदकिशोर माली (आलोट), रवि कसेरा (सैलाना), मुकेश गुर्जर (जावरा), नीरज परमार (रतलाम शहर), संतोष बैरागी (रतलाम शहर), रवि सोनी (रतलाम शहर) को दिया है। कोषाध्यक्ष विजय पाटीदार को एवं सह-कोषाध्यक्ष हेमंत चौहान को बनाया है। कार्यालय प्रभारी आलोक राठौड़ को और सह कार्यालय मंत्री सोनू धाकड़ को बनाया। नीति एवं शोध का प्रभार मनीष शिंदे को और सह प्रभारी सुभाष गोयल बनाए गए हैं।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


