धर्म संस्कृति को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से जवाहर व्यायाम शाला अम्बर परिवार का आयोजन
रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
नवरात्रि पर मां दुर्गा के 9 रूपों के साथ रतलाम में ‘चुनरी कलश यात्रा’ निकाली गई। हजारों की संख्या में महिलाएं और युवतियां लाल चुनरी की साड़ी में सिर पर कलश लेकर निकली। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर लोगों ने चुनरी कलश यात्रा का स्वागत किया।

धर्म संस्कृति को आगे बढ़ाने के उद्देश्य को लेकर दौलत पहलवान के नेतृत्व में जवाहर व्यायामशाला अम्बर परिवार ने नवरात्रि पर्व के दूसरे दिवस चुनरी कलश यात्रा निकाली। काटजू नगर श्रम शिविर जवाहर व्यामशाला से प्रारंभ हुई जो सैलाना बस स्टैंड, चेतक ब्रिज, राम मंदिर चौराहा, अलकापुरी चौराहा होते चामुंडा माता मंदिर पर समाप्त हुई। यात्रा में सबसे खास एवं बड़ा आयोजन था ‘मां भगवती’ के 9 स्वरूप धारण किए बालिकाओं ने सभी का मन मोह लिया। मां चामुंडा माता मंदिर पर दौलत पहलवान द्वारा सर्वप्रथम माता की स्वरूप नन्हीं बालिकाओं से आरती करवाई गई।

अम्बर ग्रुप के मयंक जाट ने बताया कि शहर की धर्म प्राण जनता को धर्म लाभ देने एवं सभी की सुख समृद्धि की मनोकामना के उद्देश्य से अंबर ग्रुप द्वारा चुनरी कलश यात्रा निकाली गई। चुनरी कलश यात्रा में शहर की लगभग 1000 महिलाओं ने शामिल होकर धर्म लाभ प्राप्त किया। चुनरी कलश यात्रा को सफल बनाने के लिए जवाहर व्यायामशाला अम्बर परिवार के सुरेश जाट, सन्तोष जाट, सूरज जाट, वैभव जाट, अम्बर जाट, अभिषेक जाट, मयंक जाट, गौरव जाट, अमन जाट सहित अम्बर परिवार के सदस्यों ने रतलाम शहर की धर्मप्रेमी जनता का आभार माना।

