रतलाम में सीएम का रोड-शो : मुख्यमंत्री का राहुल पर हमला, बोले ऐसा रॉकेट है जो 2014 और 2019 में लांच होकर उल्टा जमीन पर गिरा

रतलाम में सीएम का रोड-शो : मुख्यमंत्री का राहुल पर हमला, बोले ऐसा रॉकेट है जो 2014 और 2019 में लांच होकर उल्टा जमीन पर गिरा

Advertisements
Advertisements

– अगवानी के दौरान हवाई पट्टी पर पांच कांग्रेसी भाजपा में शामिल, जगह जगह मंच से भव्य स्वागत

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। लोकसभा चुनाव-2024 के प्रचार के अंतिम दिन  शनिवार को रतलाम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भाजपा प्रत्याशी अनिता चौहान के समर्थन में रोड-शो किया। हवाई पट्टी पर भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री की अगवानी की। खास बात यह कि चुनाव से ऐनवक्त पूर्व पांच कांग्रेसियों ने पार्टी छोड़ भाजपा का दामन थामा। सैलाना बस स्टैंड पर भाजपा नेता सूरज जाट ने मुख्यमंत्री  डॉ. यादव का भव्य स्वागत कर गदा भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गदा भी लहराई। भाजयुमो जिलाध्यक्ष विप्लव जैन, प्रवीण सोनी, विनोद करमचंदानी समेत आदि भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह मुख्यमंत्री के लिए स्वागत मंच लगाकर भव्य स्वागत किया। रोड-शो धानमंडी पर संपन्न हुआ। यहां पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी का नाम लिए बगैर उन्हें असफल रॉकेट बताया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यहां तक कहा कि वह ऐसा असफल रॉकेट है जो जब-जब लांच हुआ आसमान की बजाए उल्टा जमीन पर आकर ही गिरा। 

Advertisements
Advertisements
Advertisements
IMG 20240511 WA00732

मुख्यमंत्री डॉ. यादव शनिवार सुबह 11.10 बजे प्लेन से बंजली हवाई पट्टी पर पहुंचे। यहां से वह वाहनों के काफिले से शहरसराय स्थित शहीद चौक पहुंचे। इसके पूर्व अलकापुरी चौराहा, सैलाना बस स्टैंड पर उनका भव्य स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप, भाजपा प्रत्याशी अनिता चौहान, जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा रथ में सवार हुए। रोड-शो रानीजी का मंदिर, नाहरपुरा, डालूमोदी बाजार, माणक चौक, घांस बाजार, चौमुखीपुल, चांदनी चौक, तोपखाना, बजाजखाना, गणेश देवरी होकर धानमंडी में रानीजी के मंदिर के बाहर पहुंचकर समापन हुआ। रोड शो के समापन के बाद सीएम जावरा के लिए रवाना हुए। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल रहे। सभा में मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस की हालात यह है कि कांग्रेस प्रत्याशी मैदान छोड़कर भाग रहे है। आदमी उनका भागा और वह हमें कहते है भाजपा वालों की गलती है। हम अपने बाल बच्चों को पाल पोस कर बड़े करते है तो वह घर छोड़ कर भागे तो गलती मां बाप की है या दूसरों की होती है। 

Advertisements
Advertisements
Advertisements

प्रचार के अंतिम दिन रतलाम शहर कांग्रेस को करारा झटका

लोकसभा चुनाव प्रचार के अंतिम दिन कांग्रेस को करारा झटका मिला है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में भाजपा की नीतियों और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप के विकास कार्यों से प्रभावित होकर कांग्रेस के पांच प्रमुख नेता भाजपा में शामिल हो गए। इन सभी नेताओं को भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने स्वागत कर सदस्यता प्रदान की। कांग्रेस नेता बंजली हवाई पट्टी पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव के समक्ष भाजपा में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामने वाले मांगीलाल जैन, सुनील पारिख, विशाल डांगी, सुनील जैन, महेंद्र पोरवाल का स्वागत कर शुभकामनाएं दी। इनके साथ एक उद्योगपति ने भी भाजपा की सदस्यता ली। 

हवाई पट्टी पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव का अभिनंदन

रतलाम में लोकसभा की भाजपा प्रत्याशी अनीता नागर सिंह चौहान के पक्ष में आयोजित महाजनसंपर्क में शामिल होने आए मुख्यमंत्री डॉ. यादव का बंजली हवाई पट्टी पर उतरते ही आत्मीय स्वागत किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप, ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर सहित भाजपा के जनप्रतिनिधियों, जिला, मंडल, मोर्चा, प्रकोष्ठ पदाधिकारियों ने डॉ. यादव का स्वागत किया। हवाई पट्टी पर कुछ देर रुकने के बाद मुख्यमंत्री महाजनसंपर्क में शामिल होने के लिए रवाना हुए थे।

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!