चुनावी वर्ष : आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू, कांग्रेस ने भाजपा सरकार सहित शहर विधायक पर साधा निशाना

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
यह वर्ष चुनावी वर्ष है। दोनों प्रमुख राजनीतिक दल अपनी तैयारियों में जुट गई। एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो चुका है। शहर में सुस्त पड़ी कांग्रेस ने भाजपा की विकास यात्रा और स्थानीय मुद्दों को लेकर मोर्चा खोल दिया है। यहां तक शहर विधायक चेतन काश्यप को भी आड़े हाथों लिया।


शहर कांग्रेस ने बुधवार को पत्रकावार्ता कर भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोला। कांग्रेस नेता एवं पूर्व महापौर पारस सकलेचा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश पटेल ने कहा कि यह भाजपा की विकास यात्रा नही है निकास यात्रा है। यह घोटाले की सरकार है। विकास यात्रा को लेकर कहा कि जगह जगह इसका विरोध हो रहा है। सरकारी कर्मचारियों, शिक्षकों और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई जा रही है। प्रदेश सरकार की विकास यात्रा धिक्कार यात्रा है। कोई ऐसा जिला नहीं जहां विकास यात्रा का जनता ने विरोध नही किया हो।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर हुई पत्रकार वार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व भाजपा से 10 सवाल पूछे गए है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री 18 साल का हिसाब नहीं दे रहे है जबकि कमलनाथ जी खुले मंच से चुनौती दे रहे है। मध्यप्रदेश को घोटाला प्रदेश बना दिया है। शराब आदतों को बंद करने की घोषणा पर रतलाम में भाजपा द्वारा निकली गई धन्यवाद रैली व सभा को भी नोटंकी करार दिया। नेताओं ने कहा कि हंसी की बात है पहले खुद ही अनुमति देते है फिर बंद करने के आदेश निकालते है। जब अनुमति दी गई तब भाजपा को धिक्कार सभा करना थी। वर्ष 2020 से 2022 तक प्रदेश में 240 प्रतिशत शराब की बिक्री बड़ी है। मध्यप्रदेश को दारू प्रदेश के रूप में भाजपा सरकार आगे बढ़ा रही है।

सीवरेज लाइन घोटाला का उठाया मुद्दा
कांग्रेस नेताओं ने रतलाम शहर में सीवरेज लाइन घोटाले का मुद्दा भी उठाया है। नेताओं ने आरोप लगाया की नगर निगम द्वारा सीवरेज लाइन ठेकेदार को कार्य पूर्ण किए बिना ही शहर विधायक चेतन्य काश्यप के कहने पर करोड़ों रुपए का भुगतान कर दिया गया। जबकि शहर में सीवरेज लाइन प्रोजेक्ट पूरी तरह फेल साबित है। वही शहर की जनहित मुद्दों के लिए आने वाले दिनों में कांग्रेस द्वारा सड़क पर उतरकर जन आंदोलन करने की बात भी कही। नेताओं ने कहा कि शहर के जो भी बड़े प्रोजेक्ट है उन पर पहले से जमीन विवाद चल रहे है। लेकिन विधायक उनके प्रति गम्भीर नहीं है। जिला प्रशासन भी दबाव में काम कर रहा है। जिससे आम जनता परेशान है।

यह रहे मौजूद
नगर निगम नेता प्रतिपक्ष शांतिलाल वर्मा, प्रदेश कांग्रेस महासचिव यास्मिन शेरानी, जेम्स चाको, ब्लॉक अध्यक्ष कमरुद्दीन कछवाय, बसंत पंड्या, प्रवक्ता जोएब आरिफ, सुजीत उपाध्याय, संगठन मंत्री मांगीलाल जैन, युवा कांग्रेस अध्यक्ष सैयद बुसद, एनएसयूआई अध्यक्ष नीलेश शर्मा, शैलेंद्र सिंह अठाना आदि उपस्थित रहे।

KK Sharma
KK Sharmahttp://www.vandematramnews.com
वर्ष - 2005 से निरंतर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 17 वर्ष में सहारा समय, अग्निबाण, सिंघम टाइम्स, नवभारत, राज एक्सप्रेस, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार पत्र और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज में संपादक की भूमिका का दायित्व। वर्तमान में रतलाम प्रेस क्लब में कार्यकारिणी सदस्य। Contact : +91-98270 82998 Email : kkant7382@gmail.com

Related articles

ठगबाज पटवारी : बागड़ी पर कसने लगा क़ानूनी शिकंजा, 48 घंटे में दूसरी FIR

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।बैंक से लोन दिलाने के नाम पर ठगबाज हेमंत बागड़ी पर क़ानूनी शिकंजा बढ़ता जा रहा...

आयुष्मान हॉस्पिटल का शुभारंभ : सदैव मानवता की सेवा में कार्य करना चाहिए – राज्यपाल गहलोत

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।चिकित्सालय मानव सेवा का बेहतरीन उदाहरण होते हैं जहां से बीमार व्यक्ति स्वस्थ होकर खुशी लेकर...

जिस्म के धंधे से आईफोन : परवलिया डेरे में देहव्यापार करती नाबालिग बरामद, देशभर में जिस्मफरोशी से बदनाम है रतलाम

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।मध्यप्रदेश का रतलाम यूं तो सेंव, साड़ी व सोने के लिए पहचाना जाता है। वर्तमान में...

कॅरियर मेला : युवाओं के लिए नए अवसर, इन्हें पहचाने ओर उपयोग करें – विधायक काश्यप

मेलें में 403 विद्यार्थियों का पंजीकरण हुआ एवं 75 विद्यार्थियों का विभिन्न कंपनियों में प्रारंभिक स्तर पर चयन...
error: Content is protected by VandeMatram News