25.2 C
Ratlām

महासंघ ने हर्षोल्लास से मनाया स्थापना दिवस, दो दिवसीय हड़ताल को सफल बनाने का लिया संकल्प

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
आयकर कर्मचारी महासंघ ने गुरुवार को 70वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास पूर्वक मनाया। रतलाम स्थित आयकर कार्यालय भवन पर आयोजित कार्यक्रम में महासंघ अध्यक्ष ऋषिपाल मीणा ने संगठन का ध्वज फहराया। कार्यक्रम में सभी संगठनों के पदाधिकारियों ने मार्च-2022 में होने वाली दो दिवसीय हड़ताल को सफल बनाने का संकल्प लिया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष एमएस बेंगटेशन के संदेश का वाचन पश्चात सहायक आयकर आयुक्त राजेश कुमार झा, आयकर अधिकारी एसआर मीणा एवं कामरेड शांतिलाल शर्मा ने महासंघ के इतिहास पर प्रकाश डाला। इस दौरान स्थानीय ट्रेड यूनियन के वरिष्ठ कामरेड एचएन जोशी एवं संयुक्त ट्रेड यूनियन के अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने केंद्र सरकार की श्रमिक व कर्मचारी विरोधी नीतियों से अवगत कराते हुए सभी कर्मचारी संगठनों को एकजुट होने का आह्वान किया। कार्यक्रम में कामरेड आईएल पुरोहित, कर सलाहकार समिति के संजय मूणत एवं दीपक पुरोहित ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महासंघ के अलावा विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद थे। संचालन एलआर मीणा ने किया एवं आभार गगन स्वरूप ने माना।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!