Ratlam : जिला महामंत्री चेतन टांक का सम्मान, बोले – संगठन की अपेक्षाओं पर उतरूंगा खरा

- सामाजिक, धार्मिक और मित्र मंडलों ने किया अभिनंदन

Advertisements
Advertisements
Chetan Tank, District General Secretary, in Ratlam

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री पद की जिम्मेदारी मिलने के बाद युवा एवं सक्रिय भाजपा नेता चेतन टांक का रतलाम (Ratlam) में विभिन्न सामाजिक संगठनों, समाजों और मित्र मंडलों द्वारा लगातार स्वागत एवं सम्मान किया जा रहा है। बता दें कि भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष संदीप यादव द्वारा हाल ही में घोषित 20 सदस्यीय जिला कार्यकारिणी में चेतन टांक को जिला महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। इसके बाद समाज के विभिन्न वर्गों में हर्ष का माहौल है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
20260728 090107

सम्मान समारोहों के दौरान चेतन टांक ने सभी समाजों और शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जिस विश्वास के साथ उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा की रीति-नीति एवं संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के साथ समाज के हर वर्ग के हितों के लिए निरंतर कार्य करेंगे।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

टाक महासभा ने किया अभिनंदन

अखिल भारतीय श्री टाक महासभा (मध्य प्रदेश) की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिनिधि संजय टाक, मंत्री अनोखीलाल टाक, सुरेश टाक, कैलाश टाक, मनोहर टाक, कपिल टाक (उज्जैन), जगदीश टाक, गोलू टाक, बसंत टाक, राजेश टाक, शांतिलाल टाक, नितेश टाक, किशोर टाक (नागदा), ब्रजमोहन टाक (नागदा) सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। इसी क्रम में अखिल भारतीय श्री टाक महासभा के मुंडरी परिवार द्वारा हनुमान बाग स्थित अमृत सागर में भी सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें पूर्व अध्यक्ष प्रकाशचंद टाक, राष्ट्रीय महिला मंडल अध्यक्ष सीमा टाक, केंद्रीय उपाध्यक्ष सुरेश टाक, लालचंद टाक, शांतिलाल टाक, कांतिलाल टाक, बद्रीलाल टाक, बाबूलाल टाक, छगनलाल टाक, रमेश टाक, शिवनारायण टाक, मुकेश टाक, अनिल टाक, सुशील टाक सहित समाज एवं परिवार के सदस्य मौजूद रहे।

विभिन्न समाजों और समितियों ने किया सम्मान

20260728 090144

श्री अखिल भारतीय प्रजापति कुम्हार महासंघ द्वारा धोलावाड़ रोड स्थित टीसीपी सप्लायर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्ष त्रिलोकचंद प्रजापत, मुन्नालाल प्रजापति, शुभम प्रजापति, रूपेश प्रजापति, कैलाश प्रजापति, भगीरथ प्रजापति सहित समाजजन ने चेतन टांक का स्वागत किया। इसके अलावा राजेश चस्टा मित्र मंडल, विद्या विहार कॉलोनी कल्याण समिति, श्री बालाजी इलेक्ट्रिक मित्र मंडल, विकास चौधरी मित्र मंडल (मेरठ), दलकेश नागदे मित्र मंडल, मनोहर टाक मित्र मंडल, जितेंद्र जाट (पंचेड़) मित्र मंडल सहित अनेक संगठनों एवं सामाजिक संस्थाओं ने भी पुष्पमालाएं पहनाकर एवं शॉल-श्रीफल भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

माधव सेवा समिति के कार्यक्रम में महापौर रहे मौजूद

माधव सेवा समिति एवं सोनू यादव मित्र मंडल द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में रतलाम महापौर प्रहलाद पटेल विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सोनू यादव, नारायण साखला, मंगल लोढ़ा, राकेश परमार, पूजा वोहरा, हेमंत राहोरी, गोपाल शर्मा, धीरज प्रजापत, गौरव त्रिपाठी, शबाना खान, शेरू पठान सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!