25 C
Ratlām
Thursday, September 28, 2023

यह कैसा महिला सम्मेलन: रतलाम में सीएम उस महिला सम्मेलन को करेंगे संबोधित, जहां नगर निगम के पोस्टर में महिला सभापति का ही फोटो गायब, कमिश्नर बोले मैंने डिजाइन नहीं करवाई

- Advertisement -


– भाजपा के अंदरूनी घमासान को लेकर आमजन में तरह-तरह की चर्चा

- Advertisement -

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। 
विधासनभा चुनाव की बिसात को लेकर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ज्यादा से ज्यादा वोटर जोडऩे की कोशिश में भले ही जुटे हो लेकिन पार्टी की अंदरूनी राजनीति से सभी वाकिफ हैं। 8 अप्रैल को मुख्यमंत्री के दौरे से पूर्व पार्टी की राजनीति एक बार फिर जगजाहिर हो चुकी। नेहरू स्टेडियम सहित अन्य स्थानों पर नगर निगम रतलाम द्वारा लगाए गए विकास कार्यों के पोस्टर में शहर की पहली महिला सभापति मनीषा शर्मा की सीधे-सीधे उपेक्षा की गई। पोस्टर में प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह के अलावा सिर्फ जिला प्रभारी मंत्री ओपीएस भदौरिया, सांसद गुमानसिंह डामोर, रतलाम शहर विधायक चेतन्य काश्यप और महापौर प्रहलाद पटेल को तवज्जों दी गई। जबकि महिला सभापति का ही फोटो गायब है।

- Advertisement -
IMG 20230407 WA0032
यह कैसा महिला सम्मेलन: रतलाम में सीएम उस महिला सम्मेलन को करेंगे संबोधित, जहां नगर निगम के पोस्टर में महिला सभापति का ही फोटो गायब, कमिश्नर बोले मैंने डिजाइन नहीं करवाई 2

नेहरू स्टेडियम में मुख्यमंत्री चौहान का मुख्य कार्यक्रम होना है। पूर्व में ही तैयारियों के दौरान स्टेडियम की बाउंड्रीवॉल तोडक़र सत्ताधारी पार्टी सहित जिला प्रशासन खिलाडिय़ों के निशाने पर आ चुका है। मामला अभी शांत भी नहीं हुआ कि मुख्यमंत्री के मुख्य कार्यक्रम स्थल पर नगर पालिका निगम द्वारा लगाए जाने वाले बड़े-बड़े पोस्टर और होर्डिंग में नगर निगम की पहली महिला सभापति शर्मा को स्थान नहीं देकर राजनीति गरमा दी गई है। चर्चा का दौर यह है कि मुख्यमंत्री नेहरू स्टेडियम के उस मुख्य कार्यक्रम स्थल पर लाडली बहना योजना की हितग्राही महिलाओं से चर्चा करेंगे जहां लगाए गए पोस्टर में भाजपा निगम सभापति शर्मा के फोटो नगर निगम ने नहीं लगाए हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री चौहान द्वारा महिलाओं कोलेकर की जा रही घोषणाओं और दावों की पोल भी खुलेगी। हालांकि मीडिया उनके आगमन के दौरान जरूर इस मुद्दे पर सवाल पूछेगी। नगर निगम सभापति शर्मा के कक्ष की बात हो या फिर उन्हें स्थानीय कार्यक्रम पर मंच के बजाए आमजन के बीच बैठाने की कवायद, सभी मामलों में निरंतर की जा रही उपेक्षा से वोटर को लुभाने की तैयारी से पहले पार्टी के अंदर हो रही महिलाओं की उपेक्षा ने कई सवाल को जन्म दे दिया है। जबकि रतलाम नगर पालिका निगम में पहली बार महिला सभापति चुनी गई है। ऐसे में प्रश्न उठता है कि यह जानबूझकर किया गया है या फिर किसके इशारे पर?
मुद्दे पर बोलने से बच रहे निगम कमिश्नर
वंदेमातरम् न्यूज द्वारा मुख्यमंत्री आगमन के होर्डिंग और पोस्टर में महिला अध्यक्ष मनीषा शर्मा के फोटो को दरकिनार करने के सवाल पर नगर निगम कमिश्नर एपी सिंह गहरवार का कहना है कि मेरे द्वारा डिजाइन तैयार नहीं करवाई गई है। जब उनसे पूछा गया कि फिर डिजाइन किसने तैयार करवाई तो उक्त सवाल पर वह निरुत्तर बने रहे। जबकि इन सभी पोस्टरों में निवेदक के रूप में नगर पालिक निगम रतलाम लिखा है। इसके बाद भी जिम्मेदार निगम कमिश्नर पूरे मामले में सवालों से बचते नजर आए। 
क्या कहना है निगम अध्यक्ष का 
– नगर निगम द्वारा बनाए जाने वाले होर्डिंग, पोस्टर को कौन बनाता है, यह मुझे जानकारी नहीं है। इस बारे में ज्यादा कुछ नहीं बोल सकते हैं। – मनीषा शर्मा, अध्यक्ष-नगर निगम रतलाम

- Advertisement -
Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com
Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected by VandeMatram News