16 C
Ratlām

मजदूर हक की होगी बात : निकलेगी रैली होगी सभा, सीटू समर्थित यूनियन की बैठक में लिया निर्णय

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
सीटू समर्थित यूनियन की बैठक रविवार को एमआर कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक में आगामी माह मई में मजूदर दिवस पर रैली ओर सभा करने का निर्णय लिया गया। सभा में शहर के विभिन्न ट्रेड यूनियन के वरिष्ठ साथियों को सम्मानित करने का फैसला लिया गया।


आंगनवाड़ी कार्यकर्ता संघ अध्यक्ष कृष्णा सोनगरा, सीटू महिला संघ अध्यक्ष तृप्ति शर्मा, सीटू जिलाध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने बताया विगत दिनों दिल्ली रैली मैं रतलाम जिले से 35 साथियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। जिसमे आंगनवाड़ी, बीएसएनएल, एमआर और किसान सभा के साथी थे। सीटू अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने बताया कि आगामी दिनों में मजदूर दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर एक रैली और सभा का आयोजन किया जाएगा। रैली अलकापुरी चौराहे से नगर निगम तक निकाली जाएगी। यहां सभा आयोजित कर शहर के विभिन्न ट्रेड यूनियन के वरिष्ठ साथियों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही पूरे अप्रैल माह में इस हेतु पोस्टर अभियान, जनजागरण अभियान एवं प्रदेश एवं एनडीए सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद की जावेगी। इस हेतु आगामी बैठक बीएसएनएल कार्यालय पर आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। इस दौरान रसीद खान, आनंद गरवाल, वरुण श्रोत्रिय, ऋषभ शुक्ला, प्रिंस कुमार, आचुतानंद सिंह आदि उपस्थित थे। बैठक का संचालन अभिषेक जैन ने किया। आभार संजय व्यास ने माना।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

KK Sharma
KK Sharmahttp://www.vandematramnews.com
वर्ष - 2005 से निरंतर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 17 वर्ष में सहारा समय, अग्निबाण, सिंघम टाइम्स, नवभारत, राज एक्सप्रेस, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार पत्र और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज में संपादक की भूमिका का दायित्व। वर्तमान में रतलाम प्रेस क्लब में कार्यकारिणी सदस्य। Contact : +91-98270 82998 Email : kkant7382@gmail.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!