21.4 C
Ratlām
Friday, March 21, 2025

रतलाम में देर रात हादसा : इलेक्ट्रिक स्कूटर में लगी आग, मासूम की मौत

रतलाम में देर रात हादसा : इलेक्ट्रिक स्कूटर में लगी आग, मासूम की मौत

– हादसे में मृत बच्ची के नाना और एक बहन भी झुलसी

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम के लक्ष्मणपुर स्थित एक घर में देर रात करीब 2.30 बजे एक इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग लग गई। आग लगने की वजह से एक बच्ची की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक बच्ची अपने नाना के घर आई थी।

IMG 20250105 WA0041

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृत बच्ची का नाम अंतरा चौधरी (11 वर्ष) अपनी मां के साथ बड़ोदरा (गुजरात) से रतलाम अपने नाना भागवती मोरै के यहां आई थी। बताया जा रहा है कि हादसे में मृतिका बच्ची के नाना भगवती मोरे एवं रिश्ते की बहन लावाण्या (12 वर्ष) भी घायल हुई है। अंतरा रतलाम में परिवार में जन्मोत्सव में शामिल होने आई थी और वह 5 जनवरी-25 को सुबह वापस अपने घर बड़ोदरा (गुजरात) जाने वाली थी।मृत बालिका अंतरा का रतलाम मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम किया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

रात में क्षेत्र में मचा हड़कंप

अभी यह साफ हो पाया है कि इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग कैसे लगी। विस्फोट के बाद अचानक आग की लपटों ने घर को घेर लिया था। आस पड़ोसी भी नींद से उठकर मदद के लिए दौड़े। लेकिन आग की लपटों ने पूरे घर को तबाह कर दिया। बच्ची के मौत के बाद क्षेत्र में शोक छा गया है। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

https://www.kamakshiweb.com/
Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com
Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Copyright Content by VM Media Network